अधिकतर लोगों को शिकायत रहती है कि उन्हें अपनी जॉब में कम सैलरी दी जा रही है. अगर आप भी उनमें से एक है जो अपनी सैलरी से खुश नही है तो आज हम आपको बताने जा रहे 5 ऐसे जॉब्स के बारे में जिनमें दुनिया की सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है. दरअसल लोगों के पास अच्छी डिग्री और नॉलेज होने के बाद भी उन्हें अच्छी सैलरी नही मिल पाती है. जिसके कई कारण होते है लेकिन जो कारण हमने ढूंढ निकाले है उनके अनुसार लोग सही जॉब नही कर रहे होते है या सही जगह काम नही कर रहे होते है. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि किन जॉब्स में दुनिया की सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है।
इन 5 जॉब्स में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी-
1.डाटा साइंटिस्ट-
ये दुनिया का ऐसा जॉब है जिसमें काम करके आप कुछ ही सालों में अमीर बन सकते है. दरअसल आईटी सेक्टर में डाटा साइंटिस्ट की जॉब सबसे ज्यादा पॉप्यूलर है. आजकल सोशल मिडिया का हमारी जिंदगी में दखल बढ़ने से हर कंपनी चाहती है कि वह सोशल मिडिया पर अपनी पकड़ बनाए और इसके लिए उन लोगों को जरूरत होती है डाटा सांइटिस्ट की. बतौर डाटा साइंटिस्ट 5 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वालों को 75 लाख रूपये तक सालाना की सैलरी मिल सकती है. वहीं कुछ सालों का अनुभव रखने वाले इंजीनियर को 5 से 8 लाख रूपये सालाना आसानी में मिल जाते है.
2.सॉल्यूशन आर्किटेक्ट-
ये भी सबसे ज्यादा सैलरी मिलने वाली आईटी फिल्ड है. आईटी में सैलरी के मामले में सॉल्यूशन आर्किटेक्ट को डाटा सांइटिस्ट से ज्यादा सैलरी मिलती है. सॉल्यूशन आर्किटेक्ट किसी भी बिजनेस के हिसाब से प्रोजेक्ट की प्लानिंग करता है. हालाँकि इस नौकरी के लिए आपका इस फिल्ड में एक्सपर्ट होना जरूरी है साथ ही आपके पास बेहतर कंम्यूनिकेशन स्किल और रिपोर्ट्स बनाने का हुनर भी होना चाहिए.
3.मोबाइल डेवलपर-
जैसे-जैसे मोबाइल के क्षेत्र में क्रांति आती जा रही है वैसे-वैसे मोबाइल डेवलपर की भी मांग बढ़ती जा रही है. आईटी सेक्टर की इस जॉब में भी खूब सारा पैसा मिलता है. एक मोबाइल डेवलपर को औसतन सालाना 60 लाख रूपये तक मिलते है. हालाँकि शुरूआत में पैकेज थोड़ा कम रहता है लेकिन 5-6 साल के अनुभव के बाद 50-60 लाख रूपये सालाना तक आसानी से मिल जाते है.
4.सर्जन-
वैसे तो डॉक्टरों की कमाई के बारे में हम सभी जानते है कि ये लोग लाखों में खेलते है लेकिन जटिल से जटिल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले सर्जन की सैलरी लाखों में होती है. एक बड़ा सर्जन साल भर में औसतन 80 लाख से 1 करोड़ रूपये तक कमा लेता है. यहां पर उनकी सैलरी और प्राइवेट क्लिनिक से की गई उनका कमाई का डाटा बताया जा रहा है.
5.फाइनेंसियल राइटिंग-
फिनांस पर पकड़ रखने वालों के लिए भी इस फिल्ड में ढेर सारा पैसा है. हालाँकि फिनांस हर किसी के समझ में नही आता है लेकिन आपने एक बार इसमें पकड़ बना ली तो आप लाखों रूपये कमा सकते है. बिजनेस और फिनांस पर लिखने वालों को 4000 रूपये प्रति घंटे के हिसाब से मिल सकते है. इसके लिए भाषा और सबजेक्ट पर आपकी पकड़ मजबूत होनी चाहिए. एक बार आपकी सब्जेक और लिखने की शैली पर कमांड हो गई तो आप इस फिल्ड में करोड़ों में खेल सकते है.
ये वो कुछ जॉब है जिनकी सैलरी दुनिया में सबसे ज्यादा होती है. क्या आप भी इनमें से कोई जॉब करना चाहेंगे?
ये भी पढ़ें- आप भी ले सकते है 'हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी' में एडमिशन, जानिए कैसे
एजुकेशन, सरकारी नौकरी, कॉलेज और करियर से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए- सब्सक्राइब करें करियर इंडिया हिंदी


Click it and Unblock the Notifications












