पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 1 साल की अवधि का फुल टाइम कोर्स है। इस कोर्स में छात्रों को विभिन्न विषयों जैसे लोक नीति, मानव संसाधन प्रबंधन, विकास प्रशासन के नए आयाम, राज्य, समाज और लोक प्रशासन आदि का अध्ययन करने को मिलता है। जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी और उनका दिमाग सार्वजनिक सेवाओं के लिए तैयार होगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराएंगे कि आखिर ये कोर्स किस लिए बनाया गया है, इसका सिलेबस क्या है। इसमें एडमिशन लेने के लिए क्या एलिजिबिलिटी होनी चाहिए। इसका एडमिशन प्रोसेस क्या है, इसे करने के बाद आपके पास जॉब प्रोफाइल क्या होंगी और इस कोर्स को करने के लिए भारत के टॉप कॉलेज कौन से हैं।

• कोर्स का नाम- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
• कोर्स का प्रकार- पीजी डिप्लोमा
• कोर्स की अवधि- 1 साल
• एलिजिबिलिटी- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री
• एडमिशन प्रोसेस- मेरिट बेस्ड
• कोर्स फीस- 10,000 से 50,000 तक
• अवरेज सैलरी- 2 लाख से 6 लाख तक सालाना
• जॉब प्रोफाइल- अस्सिटेंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, चीफ डायरेक्टर इन पब्लिक सेक्टर, आदि।
• रिक्रूटर्स- सार्वजनिक संगठन, लोक सेवा, प्रशासन के सिद्धांत, वित्तीय प्रशासन और संवैधानिक ढांचा।
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
• उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
• ग्रेजुएशन की डिग्री में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
• जबकि आरक्षित वर्गों को इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए 5% अंक की छूट दी जाती है।
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन: एडमिशन प्रोसेस
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इकोनॉमिक्स में एडमिशन प्रोसेस कॉलेज से कॉलेज पर निर्भर करता है। अधिकतर कॉलेज इस कोर्स में एडमिशन मेरिट लिस्ट यानि की ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर दिया जाता है।
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
चरण 1 उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
चरण 3 आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है।
चरण 4 मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 5 आवेदन पत्र सबमिट करें।
चरण 5 क्रेडीट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें।
एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
• आधार कार्ड
• पेन कार्ड
• 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन के मार्कशीट
• जन्म प्रमाण पत्र
• डोमिसाइल
• ट्रांसफर सर्टिफिकेट
• जाति प्रमाण पत्र
• प्रवास प्रमाण पत्र
• चरित्र प्रमाण पत्र
• आवासीय प्रमाण
• विकलांगता का प्रमाण यदि कोई हो।
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन: सिलेबस
- समकालीन सार्वजनिक नीति: सैद्धांतिक परिप्रेक्ष्य
- विकास प्रशासन के नए आयाम
- अग्रणी और प्रबंध परिवर्तन
- राज्य, समाज और लोक प्रशासन
- एडवांस एडमिनिस्ट्रेशन थ्योरी
- जन प्रबंधन
- संगठनात्मक राजनीति, संस्कृति और प्रबंधन
- स्थानीय सरकार
- मानव संसाधन प्रबंधन
- सार्वजनिक नीति
- वित्तीय प्रशासन
- शासन और सार्वजनिक नीति
- लोक प्रशासन में नैतिकता
- शासन और प्रशासन
- सार्वजनिक नीति विश्लेषण: रूपरेखा, दृष्टिकोण और मूल्य
- लोक प्रबंधन के लिए टूलकिट
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन: टॉप कॉलेज और उनकी फीस
- अन्नामलाई विश्वविद्यालय (एयू), चिदंबरम- फीस 3,800
- पटना विश्वविद्यालय, बिहार- फीस 9,000
- लखनऊ विश्वविद्यालय- फीस 30,160
- महर्षि प्रबंधन और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बिलासपुर- फीस 13,000
- भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), नई दिल्ली- फीस
- महाराजा कृष्णकुमारसिंहजी, भावनगर विश्वविद्यालय- शुल्क 26,200
- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर- फीस 2,860
- सेंट पीटर्स कॉलेज, कोलकाता
- शासकीय मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय, जबलपुर
- केरल विश्वविद्यालय, त्रिवेंद्रम
- मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई- शुल्क 11,050
- सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई- फीस 43,000
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन: जॉब प्रोफाइल और सैलरी
इस कोर्स को सफलतापूर्वक करने के बाद उम्मीदवार सरकारी क्षेत्र के अलावा प्राइवेट क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं। यदि बात करें सैलरी की तो हर क्षेत्र में हर जॉब प्रोफाइल में अनुभव के अनुसार सैलरी दी जाती है।
- कस्टम इंस्पेक्टर- सैलरी (6,00,000 से 9,00,000 तक)
- एम्पलयोए रिलेशन स्पेशलिस्ट- सैलरी (2,50,000)
- कोर्पोरेट मैनेजर- सैलरी (6,00,000 से 7,00,000 तक)
- पर्सोनल मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट- सैलरी (2,10,000 से 4,80,000 तक)
- टीचर- सैलरी (2,01,000 से 5,00,000 तक)
- एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर- सैलरी (2,10,000 से 5,30,000 तक)
- कंस्लटेंट- सैलरी (5,00,000 से 6,00,000 तक)
- लेबर मैनेजमेंट रिलेशनशिप स्पेशलिस्ट- सैलरी (2,70,000 से 7,00,000 तक)
- एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर- सैलरी (3,50,000 से 7,00,000 तक)
- सोशल वर्कर- सैलरी (1,80,000 से 6,00,000 तक)
- मैनेजमेंट एनालिस्ट- सैलरी (4,00,000 से 9,00,000 तक)


Click it and Unblock the Notifications











