दिल्ली के टॉप 10 हूयूमैनिटीज कॉलेज कौन से हैं? यहां देखें लिस्ट और उनकी फीस

यदि आप 12वीं कक्षा के बाद मानविकी (ह्यूमैनिटीज) विषयों में करियर बनाना चाहते हैं और दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के तहत कई प्रतिष्ठित कॉलेज उपलब्ध हैं। ये कॉलेज न केवल अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि यहां की फीस संरचना भी छात्रों के बजट में रहती है।

आइए जानते हैं दिल्ली के शीर्ष 10 मानविकी कॉलेजों के बारे में, उनकी फीस और रैंकिंग सहित।

दिल्ली के टॉप 10 हूयूमैनिटीज कॉलेज कौन से हैं, यहां देखें लिस्ट

List of Top 10 Humanities Colleges in Delhi

1. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR)

  • स्थान: लाजपत नगर, साउथ दिल्ली
  • फीस: ₹17,880 - ₹27,880 प्रति वर्ष
  • प्रमुख कोर्स: BA (Hons) इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जर्नलिज्म, साइकोलॉजी
  • रैंकिंग: NIRF 2024 में भारत का नंबर 2 कॉलेज

2. हिंदू कॉलेज

  • स्थान: नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय
  • फीस: ₹22,500 प्रति वर्ष
  • प्रमुख कोर्स: BA (Hons) इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, फिलॉसफी
  • रैंकिंग: DU के टॉप कॉलेजों में शामिल

3. सेंट स्टीफंस कॉलेज

  • स्थान: नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय
  • फीस: ₹23,470 - ₹24,670 प्रति वर्ष
  • प्रमुख कोर्स: BA (Hons) इंग्लिश, हिस्ट्री, फिलॉसफी, इकोनॉमिक्स
  • रैंकिंग: NIRF 2024 में शीर्ष 10 में स्थान

4. रामजस कॉलेज

  • स्थान: नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय
  • फीस: ₹28,695 प्रति वर्ष
  • प्रमुख कोर्स: BA (Hons) इंग्लिश, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, फिलॉसफी
  • रैंकिंग: DU के प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल

5. मिरांडा हाउस

  • स्थान: नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय
  • फीस: ₹14,140 प्रति वर्ष
  • प्रमुख कोर्स: BA (Hons) इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स
  • रैंकिंग: NIRF 2024 में लगातार नंबर 1 कॉलेज

6. हंसराज कॉलेज

  • स्थान: नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय
  • फीस: ₹25,000 प्रति वर्ष
  • प्रमुख कोर्स: BA (Hons) इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, फिलॉसफी
  • रैंकिंग: DU के टॉप कॉलेजों में शामिल

7. किरोरीमल कॉलेज

  • स्थान: नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय
  • फीस: ₹12,225 प्रति वर्ष
  • प्रमुख कोर्स: BA (Hons) इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स
  • रैंकिंग: DU के प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल

8. इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन

  • स्थान: सिविल लाइन्स, दिल्ली विश्वविद्यालय
  • फीस: ₹14,725 प्रति वर्ष
  • प्रमुख कोर्स: BA (Hons) इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, फिलॉसफी
  • रैंकिंग: DU के प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल

9. जेसस एंड मेरी कॉलेज

  • स्थान: मथुरा रोड, दिल्ली विश्वविद्यालय
  • फीस: ₹29,900 प्रति वर्ष
  • प्रमुख कोर्स: BA (Hons) इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, फिलॉसफी
  • रैंकिंग: NIRF 2024 में 38वीं रैंक

10. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

  • स्थान: धौला कुआं, साउथ दिल्ली
  • फीस: ₹14,725 प्रति वर्ष
  • प्रमुख कोर्स: BA (Hons) इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स
  • रैंकिंग: Outlook 2024 में मानविकी श्रेणी में 6वीं रैंक

गौरतलब है मानविकी विषयों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ये कॉलेज उत्कृष्ट शिक्षा, समृद्ध सांस्कृतिक माहौल और मजबूत करियर संभावनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। जिनमें प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

सीयूईटी परीक्षा क्या है?

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) भारत में विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसे राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है। CUET का उद्देश्य छात्रों को देश भर में विभिन्न केंद्रीय, राज्य, और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए एक सामान्य मंच प्रदान करना है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
If you want to pursue a career in humanities subjects after 12th class and are thinking of pursuing higher education in Delhi, there are many prestigious colleges available under Delhi University (DU). These colleges are not only famous for academic excellence, but the fee structure here also remains within the budget of the students.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+