UGC: अब विदेशी यूनिवर्सिटी से PhD करने वालों को सीधे मिलेगी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी

UGC: यूजीसी ने अभी हाल ही में कहा है कि विदेशी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री लेने वालों को सीधे ही भारतीय विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी मिलेगी।

By Author

UGC: ऐसे भारतीय जो विदेशी यूनिवर्सिटी या कॉलेज से पीएचडी कर रहे है उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल अभी हाल ही में आई खबरों के विदेशी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री लेने वाले उम्मीदवारों को सीधे ही भारतीय विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी मिलेगी। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के अनुसार शीर्ष 500 विदेशी विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट (PhD) की डिग्री लेने वाले अब भारतीय विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सीधी भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। अभी हाल ही में यूजीसी के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार- नए नियुक्ति मानकों में शीर्ष 500 विदेशी विश्वविद्यालयों का फैसला चार मशहूर विश्वविद्यालयों की रैंकिंग सिस्टम के आधार पर किया जाएगा। रैंकिंग सिस्टम में क्वाकक्वारेली साइमंड्स, टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग, एकेडमिक रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज ऑफ द शंघाई जियाओ टोंग यूनिवर्सिटी के रैंकिंग सिस्टम को शामिल किया गया है।

UGC: अब विदेशी यूनिवर्सिटी से PhD करने वालों को सीधे मिलेगी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी

बताया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय पीएचडी धारकों को आर्ट्स, कॉमर्स, मानविकी, एजुकेशन, कानून, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, भाषा, लाइब्रेरी साइंस, फिजिकल एजुकेशन और जर्नलिज्म और मॉस कम्युनिकेशन जैसे विषयों में मौका दिया जाएगा। हालाँकि भर्ती प्रक्रिया के इस सिस्टम से उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में छूट मिलेगी लेकिन साक्षात्कार में उनका प्रदर्शन देखा जाएगा, जिसके बाद ही उन्हें किसी भारतीय विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति दी जाएगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम-

फिलहाल किसी भारतीय विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार को संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री हासिल करना जरूरी है। इसके साथ ही यूजीसी नेट परीक्षा क्वालिफाई करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऐसें करना है आवेदन

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UGC: यूजीसी ने अभी हाल ही में कहा है कि विदेशी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री लेने वालों को सीधे ही भारतीय विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी मिलेगी। UGC has just recently said that candidates who take PhD degree from foreign university will get an assistant professor job directly in Indian universities. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+