
देशभर की सभी यूनिवर्सिटीज को मान्यता देने वाली संस्था यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र मंगाए है। यूजीसी केन्द्र सरकार का एक उपक्रम है जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करता है। यही आयोग विश्वविद्यालयों को भी मान्यता प्रदान करता है। यूजीसी का मुख्यालय नई दिल्ली में है इसके अलावा इसके छ: क्षेत्रीय कार्यालय भी है जो पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी और बेंगलोर में है। आपको बता दें कि यूजीसी ने अभी हाल ही में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें डिप्टी सेक्रेटरी, एजुकेशन ऑफिसर और जॉइंट सेक्रेटरी के पदों पर भर्ती की जाने की बात कही गई है। अगर आप इन पदों के लिए जरूरी मान्यता रखते है तो 20 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते है।
| संस्थान का नाम- | यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन |
| पदों का विवरण- | जॉइंट सेक्रेटरी- 2 |
| डिप्टी सेक्रेटरी- 3 | |
| एजुकेशन ऑफिसर- 01 | |
| योग्यता- | जॉइंट सेक्रेटरी- किसी भी संकाय में डॉक्टरेट की उपाधि के साथ ही फर्ट या सेकंड क्लास में पीजी डिग्री |
| डिप्टी सेक्रेटरी- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फर्स्ट क्लास के साथ मास्टर डिग्री के साथ अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड | |
| एजुकेशन ऑफिसर- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री | |
| आयु सीमा- | 45 साल |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि- | 20 अप्रैल 2018 |
आवेदन प्रक्रिया- अगर आप इन पदों के लिए जरूरी मान्यता रखते है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी इस पते पर भेजनी है।
पता-
The Secretary,
University Grant Commission
Bahadur Shah Zafar Marg,
New Delhi- 110002
ऐसे करें आवेदन-
स्टेप-01
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ugc.ac.in/ पर जाना होगा।
स्टेप-02
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको JOBS पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-03
ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए आपको आपको यहां पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-04
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-05
Apply पर क्लिक करने के बाद कुछ इस तरह से पेज खुलेगा जिसमें आपको Joint Secretary, Deputy Secretary और Education Officer के पदों पर अप्लाई करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखाई देगी, आपको जिस पद के लिए अप्लाई करना है उस पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-06
इसके बाद एक और पेज खुलेगा जिसमें आपको आवदन फॉर्म भरना होगा। इस आवेदन फॉर्म को भरने के बाद आपको इसकी हार्ड कॉपी यूजीसी में भजना है।


Click it and Unblock the Notifications











