Kargil Vijay Diwas Best 10 Lines In Hindi: भारत योद्धाओं की भूमि है, जिसने हमेशा अपने दुश्मनों का सामना किया और युद्ध भूमि पर विजय हासिल किया है। भारतीय सेना भारत की सीमा की रक्षा करती है। लेकिन हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमेशा घुसपैठ करता है। ऐसी ही एक घटना 1999 में कश्मीर में हुई, जब पाकिस्तान ने कारगिल की चोटियों पर चुपके से कब्ज़ा कर लिया।
लेकिन भारत ने दो महीनों तक पाकिस्तान से युद्ध किया और अपनी जमीन वापस ली। 26 जुलाई 1999 को कश्मीर के कारगिल में भारत ने पाकिस्तान हरा दिया। इसलिए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष हम कारगिल विजय दिवस 2022 की 24वीं वर्षगांठ मना रहा है। आइये जानते हैं, कारगिल विजय दिवस पर निबंध (Kargil Vijay Diwas Essay) या भाषण (Kargil Vijay Diwas Speech) के लिए 10 लाइन कैसे लिखें?
कारगिल विजय दिवस पर 10 लाइन कैसे लिखें? Best Lines On Kargil Vijay Diwas For Students
- 26 जुलाई 2023 को कारगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है, जिसे 1999 में कारगिल युद्ध या कारगिल संघर्ष के रूप में भी जाना जाता है।
- पाकिस्तानी सेना ने कारगिल पर कब्ज़ा कर लिया था, जिसे भारतीय सेना ने एक कड़े संघर्ष के बाद सफलतापूर्वक वापस अपने कब्जे में ले लिया।
- कारगिल युद्ध आखिरी बार था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण सशस्त्र संघर्ष के रूप में लड़ा गया था।
- कारगिल युद्ध भी पहली बार था जब भारत और पाकिस्तान परमाणु शक्ति बनने के बाद सशस्त्र संघर्ष में आए।
- कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पार करनके भारत में घुसपैठ करने और पर्वत चोटियों पर कब्जा करने के लिए किया गया।
- पाकिस्तान की इस घुसपैठ का पहली बार मई 1999 में पता चला था, लेकिन उस समय यह मान लिया गया था कि यह आतंकवादी थे और पाकिस्तानी सेना के सैनिक नहीं थे।
- लेकिन कुछ सप्ताह में भारत ने पाकिस्तान की इस घुसपेठ का पता लगाया और भारतीय सैनिकों ने कारगिल की ऊंचाइयों पर पाकिस्तान से बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जीत हांसिल की।
- इसके बाद भारत ने राजनयिक किया और इस्लामाबाद को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग कर दिया।
- 26 जुलाई 1999 तक भारत ने अपनी सभी चोटियों पर फिर से कब्जा किया, जिसके बाद कारगिल संघर्ष समाप्त हुआ।
- दो महीने से अधिक चले इस कारगिल युद्ध में 528 भारतीय सैनिक शहीद हुए।
सभी देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Kargil Vijay Diwas Quotes) जय हिंदी
ये भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर भाषण (Speech On Kargil War)
ये भी पढ़े: कारगिल विजय दिवस पर निबंध (Essay On Kargil Vijay Diwas)