Subhash Chandra Bose Speech: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर भाषण की तैयारी कैसे करें?

Subhash Chandra Bose Speech in Hindi: भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में हजारों महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम दर्ज है। इनमें से ही एक नाम है सुभाष चंद्र बोस। सुभाष चंद्र को प्यार से लोग नेताजी कह कर बुलाते थे। बुलाते भी क्यों ना उन्होंने हमेशा अपने एक सच्चे देश प्रेमी और नेता के रूप में युवाओं का मार्गदर्शन किया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान और क्रांतिकारी नेता के रूप में जाने जाते थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था। इस वर्ष हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जन्म जयंती मना रहे हैं। नेताजी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी वीरता, संकल्प और राष्ट्रभक्ति के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देशभक्तों को एकजुट किया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर दमदार भाषण कैसे लिखें?

इतना ही नहीं नेताजी ने लोगों को एकत्र करने के लिए कई नारे दिए। इनमें सबसे प्रसिद्ध है "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा"। यह नारा देकर उन्होंने लाखों भारतीयों को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया। उनका दृढ़ विश्वास था कि भारत की आजादी केवल सशस्त्र संघर्ष से ही संभव हो सकती है।

सुभाष चंद्र बोस ने अपने पूरे जीवनकाल में देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और एक सच्चे राष्ट्रप्रेमी की मिसाल कायम की। उन्होंने आज़ाद हिंद फौज का गठन किया और भारत को विदेशी शासन से मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया। उनके विचार और कार्य आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हर साल 23 जनवरी को उनकी जन्म जयंती मनाई जाती है। इसे 'पराक्रम दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर भाषण कैसे लिखें? Subhash Chandra Bose Jayanti 2025

पराक्रम दिवस के दिन स्कूलों, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर नेताजी की वीरता और योगदान को याद करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बच्चों को उनके जीवन पर भाषण देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर हम यहां पर स्कूल के बच्चों के लिए तीन आसान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर भाषण प्रारूप प्रस्तुत कर रहे हैं। ये नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर भाषण 100, 200, और 300 शब्दों में लिखे गए हैं।

100 शब्दों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर भाषण Subhash Chandra Bose Speech in hindi

नमस्कार,

मेरा नाम अर्चित है, मैं कक्षा 5वीं का छात्र हूं। मुझे बेहद खुशी हो रही है कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के अवसर पर कुछ कहने का अवसर मिला है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आज़ाद हिंद फौज का नेतृत्व किया और भारत को आज़ादी दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। सुभाष जी ने "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का नारा देकर लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनकी बहादुरी और नेतृत्व आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। वे देश की आजादी के लिए निस्वार्थ भाव से लड़े और अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया। हम उन्हें उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

धन्यवाद।

200 शब्दों नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर भाषण Subhash Chandra Bose Speech in hindi

सुप्रभात,

यहां उपस्थित सभी को मेरा नमस्कार। मेरा नाम अनुप्रिया है, मैं क्लास 7 की छात्रा हूं। बहुत खुशी हो रही है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म जयंती के अवसर पर अपने विचारों को इस मंच पर आप सबके सामने रखने का मौका मिला है। सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक अद्वितीय नेता थे। उन्हें लोग प्यार से नेताजी कह कर बुलाते थे। नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था।

बचपन से ही नेताजी में देशप्रेम की भावना थी और वे भारत को अंग्रेजों के जुल्म से आजाद कराना चाहते थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड में पूरी की, लेकिन अंग्रेजों की दासता स्वीकार नहीं की। नेताजी ने आज़ाद हिंद फौज का गठन किया और "दिल्ली चलो" का नारा दिया। उनका कहना था कि स्वतंत्रता बिना संघर्ष के नहीं मिल सकती और इसके लिए उन्होंने क्रांतिकारी तरीके अपनाए।

सुभाष चंद्र बोस का मानना था कि भारत को आज़ादी सिर्फ सशस्त्र क्रांति से ही मिल सकती है। उन्होंने देश के युवाओं को प्रेरित किया और स्वतंत्रता संग्राम में नए जोश का संचार किया। उनकी निडरता और साहस ने उन्हें एक आदर्श नेता बनाया। 1945 में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन आज भी उनका नाम सुनते ही हमारे मन में देशभक्ति की भावना जाग उठती है। नेताजी का जीवन हमें त्याग और समर्पण की शिक्षा देता है।

धन्यवाद।

300 शब्दों नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर भाषण Subhash Chandra Bose Speech in hindi

आदरनीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और मेरे प्रिय सहपाठियों। मैं मोहक कक्षा 6 का छात्र हूं। मुझे बेहद खुशी हो रही है कि हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर मुझे आप सबके सामने कुछ कहने का अवसर प्राप्त हुआ है।

सुभाष चंद्र बोस को लोग प्यार से नेताजी के नाम से भी बुलाते थे। नेताजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान नेता और क्रांतिकारी थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। वे बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे और उन्होंने इंग्लैंड से आईसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन अंग्रेजों की नौकरी करना उन्होंने अस्वीकार कर दिया। उनका उद्देश्य एक ही था, भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराना।

नेताजी का मानना था कि भारत को आजादी केवल संघर्ष से ही मिल सकती है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अलग होकर आज़ाद हिंद फौज का गठन किया और "दिल्ली चलो" और "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" जैसे नारों से भारतीयों में उत्साह भर दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता और साहसिकता के कारण लाखों युवा उनके साथ जुड़ गए। नेताजी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और जर्मनी जैसे देशों से भी सहयोग प्राप्त किया ताकि भारत को स्वतंत्र कराया जा सके।

हालांकि 1945 में नेताजी का विमान हादसे में निधन हो गया, लेकिन उनकी मृत्यु आज भी रहस्यमय है और इसे लेकर कई सवाल उठते हैं। सुभाष चंद्र बोस का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमें सिखाया कि जब तक हम अपने अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं करेंगे, तब तक हमें स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हो सकती। हर साल 23 जनवरी को उनकी जयंती पर हम उनके योगदान को याद करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लेते हैं। उनका जीवन सच्चे राष्ट्रप्रेम का उदाहरण है।

आप सभी का धन्यवाद।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2025: Find speeches on Subhash Chandra Bose for school kids in 100, 200, and 300 words. Explore Subhash Chandra Bose's speech in Hindi and celebrate his legacy.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+