UP Board Class 10, 12 Answer Sheets: यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हो चुके कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को अब यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को बता दें कि उत्तर प्रदेश में यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

गौरतलब हो कि इस वर्ष यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाएं बीते 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई। अपनी परीक्षाओं के परिणामों की प्रतीक्षा में छात्रों को बता दें कि जल्द ही यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा इस संबंध में अपडेट जाती किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही यूपीएमएसपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी किए जाएंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 आगामी 20 से 25 अप्रैल, 2025 के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से इस संबंध में अब तक कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है।
आंकड़ों की बात करें तो यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा में लगभग 51.37 लाख छात्र यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं में शामिल हुए। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने प्रदर्शन की जांच करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं राज्य भर में कुशल और निष्पक्ष परीक्षा के आयोजन के लिए दिन रात लगभग 1.5 लाख शिक्षकों ने भागीदारी निभाई।
लगभग 1.5 लाख शिक्षकों की भागीदारी प्रयास में, 19 मार्च से 2 अप्रैल तक पूरे उत्तर प्रदेश में 261 मूल्यांकन केंद्रों पर 3 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ऑडियो रिकॉर्डर के माध्यम से बारीकी से निगरानी की गई। कठोर प्रक्रिया, विश्वसनीय परिणाम देने के लिए बोर्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हो चुके सभी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बता दें कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2025 यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। ऐसा इसलिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्र बिना देरी के आसानी से अपना परिणाम प्राप्त कर सकें।


Click it and Unblock the Notifications











