International Yoga Day 2021: आज योग छोटे शहरों से बड़े महानगरों तक और भारत से लेकर अमरीका तक शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने का मूल मंत्र बन गया है। इसके लाभ देखते हुए बड़ी संख्या में लोग इसकी ओर आकर्षित हुए हैं। लेकिन योग करने से पहले कुछ बातों को जान लेना फायदेमंद होगा। क्योंकि अक्सर लोग योग करते समय कई गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें योग का फायदा नहीं मिलता। ऐसे में करियर इंडिया हिंदी आपको बता रहा है योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

योग करते समय किन बातों का ध्यान रखें ?
1. योग का अभ्यास सूर्योदय से आधा घंटा पहले या सूर्योदय से 1 घंटा बाद तक हो। यदि समय का अभाव हो तो सायंकाल भी अभ्यास किया जा सकता है।
2. योग का अभ्यास कभी भी जल्दबाजी में ना करें। योग का अभ्य़ास आप जितनी चेतना के साथ करेंगे, उतना ही लाभ प्राप्त करेंगे।
3. गर्भवती एवं रजस्वला स्त्रियों को योग का अभ्यास योग गुरु के सान्निध्य में ही करना चाहिए। समुचित सावधानियों का प्रयोग करते हुए।
4. योग का अभ्यास सामर्थ्यनुसार ही करें। धीरे-धीरे कुछ दिनों में अभ्यास से शरीर में लचीलापन आएगा।
5. योगाभ्यास के समय बातें न करें, न ही मुंह से सांस लें, जब तक किसी क्रिया को करने के लिए मुंह से सांस लेने के लिए कहा न जाय। ढीले वस्त्र पहन कर ही अभ्यास करें।
6. योगाभ्यास के समय शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करें क्योंकि शाकाहारी भोजन पाचन की दृष्टि से, प्राकृतिक गुणों की दृष्टि से तथा मानवता की दृष्टि से उत्तम है।
7. जमीन पर कम्बल, चटाई या कुशासन बिछाकर ही योग करें।
8. योगाभ्यास से 10 मिनट पहले एक से दो गिलास जल का सेवन करें।


Click it and Unblock the Notifications
