ICSE Board Exam Result 2025 Date: CISCE कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा? काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा जल्द ही ICSE कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी होने से संबंधित किसी भी तिथि की कोई घोषणा नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले वर्षों के आकंड़ो के मुताबिक, इस साल ICSE परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि बात करें पिछले साल 2024 में तो ICSE 10वीं परिणाम 6 मई को घोषित किए गए थे, और 2023 में, वे 14 मई को घोषित किए गए थे।
ICSE 10वीं स्कोरकार्ड चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
ICSE 10वीं परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र अपने स्कोरकार्ड चेक करने के लिए results.cisce.org पर जा सकते हैं। बता दें कि स्कोरकार्ड चेक करने के लिए छात्रों को अपनी विशिष्ट आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
ICSE कक्षा 10 की परीक्षा कब आयोजित हुई?
इस वर्ष, ICSE कक्षा 10वीं परीक्षा 18 फरवरी, 2025 को शुरू हुईं और 27 मार्च, 2025 को समाप्त हुईं। जबकि ISC कक्षा 12वीं परीक्षा 13 फरवरी, 2025 से 5 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की गई थी।
ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 कैसे डाउनलोड करें?
परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र परिणाम डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
चरण 1: CISCE की आधिकारिक वेबसाइट - www.cisce.org पर जाएं।
चरण 2: परिणाम पृष्ठ पर जाएं और संबंधित परिणाम लिंक चुनें।
चरण 3: कोर्स कोड में ICSE परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: परिणाम की जांच करें और सेव करें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
ICSE कक्षा 10वीं परिणाम पिछले साल कैसा रहा?
पिछले साल 2024 में, ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 2,43,617 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से कुल 2,42,328 छात्र उत्तीर्ण हुए। बात करें लिंगवार उत्तीर्ण प्रतिशत की तो छात्राओं ने पुरुष छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया था, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 99.65% रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 99.31% दर्ज किया गया था।
ICSE कक्षा 10वीं परिणाम 2025 से संबंधित अधिक विवरण के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











