UGC NET 2026 री-एग्जाम देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, "09 और 10 सितंबर 2026 को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड आज यानी 04 सितंबर 2026 को जारी कर दिए गए हैं।" उम्मीदवार इन्हें केवल आधिकारिक पोर्टल से ही डाउनलोड करें। बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप 01 सितंबर को जारी की गई थी, फिर भी अपने एडमिट कार्ड पर परीक्षा का शहर, तारीख और शिफ्ट एक बार फिर अच्छे से चेक कर लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और अपने एप्लिकेशन नंबर व जन्मतिथि (Date of Birth) के जरिए लॉग इन करें। पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, सब्जेक्ट कोड, फोटो और सिग्नेचर जरूर जांच लें। इसके साथ सेल्फ-डिक्लेरेशन पेज भी डाउनलोड करना न भूलें और A4 साइज पेपर पर इसका साफ प्रिंटआउट निकाल लें। अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय पोर्टल पर कोई एरर दिखे, तो घबराएं नहीं, कुछ मिनट रुककर दोबारा कोशिश करें क्योंकि सर्वर लोड की वजह से ऐसा हो सकता है।

UGC NET 2026 री-एग्जाम: तारीखें और शिफ्ट की टाइमिंग
यह री-एग्जाम बुधवार और गुरुवार यानी 09 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। 09 सितंबर को पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक इंग्लिश का पेपर होगा, जबकि दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कॉमर्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, सोशियोलॉजी का एग्जाम 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। सभी उम्मीदवार एग्जाम सेंटर पर तय समय से दो घंटे पहले पहुंचें, क्योंकि शिफ्ट शुरू होने से 30 मिनट पहले रजिस्ट्रेशन डेस्क बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में केवल अपने अलॉटेड रोल नंबर वाली सीट पर ही बैठें।
UGC NET एडमिट कार्ड: जरूरी डॉक्यूमेंट्स, PwD नियम और फोटो-साइन गाइडलाइंस
एग्जाम सेंटर पर अपने साथ तीन चीजें ले जाना अनिवार्य है: प्रिंटेड एडमिट कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक ओरिजिनल व वैलिड फोटो आईडी। ध्यान रखें कि आईडी पर लिखा नाम एडमिट कार्ड से पूरी तरह मैच होना चाहिए। अगर आपके एडमिट कार्ड पर फोटो या सिग्नेचर साफ नहीं दिख रहे हैं, तो भी डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड के साथ सेंटर पहुंचे और हेल्पलाइन के जरिए इसकी जानकारी दें। इसके अलावा, जो PwD उम्मीदवार स्क्राइव (Scribe) की मदद ले रहे हैं, उन्हें तय फॉर्मेट में दिव्यांगता प्रमाण पत्र और स्क्राइव अंडरटेकिंग साथ लाना अनिवार्य है।
परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, किताबें, हैंडबैग, गहने या खाने-पीने की चीजें ले जाने की सख्त मनाही है। आपकी डेस्क पर केवल अनुमति प्राप्त डॉक्यूमेंट्स ही होने चाहिए। ध्यान रखें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, वह सिर्फ शहर और तारीख की अग्रिम जानकारी के लिए थी। अगर एडमिट कार्ड एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है या कोई सुधार कराना है, तो वर्किंग आवर्स के दौरान NTA की हेल्पलाइन 011-40759000 पर कॉल करें या [email protected] पर ईमेल करें। परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।


Click it and Unblock the Notifications












