UPSC Topper AIR 6 Shah Margi Chirag Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिसमें की इस बार ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर शाह मार्गी चिराग ने सभी का ध्यान खींचा है।
शाह मार्गी ने अपने पांचवें प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है। जिससे की वो उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का जज़्बा रखते हैं।
कौन हैं UPSC AIR 4 शाह मार्गी चिराग?
26 वर्षीय शाह मार्गी चिराग गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुजरात में प्राप्त की और बाद में एलडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। यह कॉलेज गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU) से संबद्ध है। इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बावजूद मार्गी चिराग ने यूपीएससी परीक्षा में सोशियोलॉजी (समाजशास्त्र) को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना।
सफलता का सफर
शाह मार्गी चिराग ने देश की सबसे कठिन परीक्षा माने जाने वाली यूपीएससी में चौथा स्थान प्राप्त कर सबको चौकंना कर दिया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए यह उनका पांचवा प्रयास था, इससे पहले उन्होंने चार बार असफलता मिलने के बावजूद हार नहीं मानी और हर बार अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार किया। शाह मार्गी चिराग का यह सफलता का सफर बताता है कि लगन, धैर्य और रणनीतिक सोच से कोई भी बाधा पार की जा सकती है।
शाह मार्गी चिराग ने कैसे की यूपीएससी की तैयारी?
मार्गी की सफलता सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि स्मार्ट प्लानिंग का भी नतीजा है। उन्होंने अपनी रणनीति को हर प्रयास के साथ निखारा और उसमें निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया:
• सोर्स पर ध्यान केंद्रित: सीमित लेकिन प्रभावी अध्ययन सामग्री का चयन
• कॉन्सेप्ट क्लैरिटी: विषयों की गहरी समझ और मूलभूत ज्ञान पर ज़ोर
• उत्तर लेखन अभ्यास: नियमित आंसर राइटिंग और टाइम मैनेजमेंट
• मॉक इंटरव्यू और रिविजन: पर्सनालिटी टेस्ट के लिए निरंतर अभ्यास और बार-बार दोहराव
उनकी इस रणनीति ने न केवल उन्हें परीक्षा में सफलता दिलाई, बल्कि उन्हें देश के टॉप-5 में लाकर खड़ा कर दिया।
प्रेरणा की मिसाल
शाह मार्गी चिराग की सफलता की कहानी हर उस छात्र को प्रेरित करती है, जो UPSC जैसी कठिन परीक्षाओं के लिए प्रयासरत है। उनका सफर दिखाता है कि यदि आपमें विश्वास और अनुशासन हो तो असफलता भी सफलता की सीढ़ी बन जाती है। उन्होंने साबित किया कि प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाते और अंततः सफलता उन्हीं को मिलती है, जो हार मानने को तैयार नहीं होते। शाह मार्गी चिराग ने बताया कि यूपीएससी की जर्नी आसान नहीं थी। इसमें अनेक लोगों ने उनका साथ दिया है। उन्होंने बताया कि श्रीराम आईएएस के उत्कर्ष शुक्ला सर ने प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के लिए मुझे गाइड किया। वे बताती हैं कि खास तौर पर सर ने मुझे मेन्स परीक्षा के लिए नोट्स बनाने और आंसर लिखने में काफी मदद की है। मैं अपने सफलता का श्रेय उत्कर्ष शुक्ला सर को भी देती हूं।
कुल मिलकार हम यह कह सकते हैं कि शाह मार्गी चिराग का UPSC में ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल करना न केवल उनके अथक प्रयासों का परिणाम है, बल्कि यह हजारों युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है। उनका सफर यह संदेश देता है कि कड़ी मेहनत, सही दिशा और आत्मविश्वास के साथ कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications












