UPSC NDA Result 2018: जारी हुआ NDA & NA (I) का फाइनल रिजल्ट, यहां करें चेक

UPSC NDA Result 2018: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए और एनए परीक्षा (UPSC NDA & NA-I Result) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।

By Author

UPSC NDA Result 2018: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए और एनए परीक्षा (UPSC NDA & NA-I Result) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे लोग यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकते है। आपको बता दें कि एनडीए 141वें कोर्स और नेवल एकेडमी के 103वें कोर्स में सफल हुए उम्मीदवारों के कोर्स की शुरूआत 2 जनवरी 2019 से होगी। इस परीक्षा में यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा में 379 उम्मीदवारों को सफलता हासिल हुई है। बता दें कि कुल 415 एनडीए और एनए के पदों के लिए ये वैकेंसी निकाली गई थी। जिसमें आर्मी विंग के 208, नेवी विंग के 60 और एयरफोर्स विंग के 92 पद शामिल थे। वहीं नेवल एकेडमी (एनए) के 55 पद थे।

UPSC NDA Result 2018: जारी हुआ NDA & NA (I) का फाइनल रिजल्ट, यहां करें चेक

आपको बता दें कि यूपीएससी एनडीए और एनए की लिखित परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल 2018 को किया गया था। हालाँकि जारी किया ये रिजल्ट तब तक अस्थायी माना जाएगा जब तक आवेदक अपने सभी संबंधित दस्तावेज जैसे, जन्म, शैक्षणिक योग्यता आदि के प्रमाणपत्र रक्षा मंत्रालय के दिल्ली स्थित आर के पुरम ब्रांच हेडक्वार्टर में जमा नही कर देते। अगर किसी उम्मीदवार द्वारा कोई दावा गलत पाया जाता है तो उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी। यूपीएससी एनडीए एनए रिजल्ट 2018 देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें।

ऐसे देखें यूपीएससी एनडीए एनए रिजल्ट 2018 (UPSC NDA & NA (I) Result 2018)-

स्टेप-01
सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप-02
अब होम पेज पर न्यू सेक्शन पर जाएं।

स्टेप-03
अंतिम परिणाम राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (1) 2018 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-04
अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें सफल उम्मीदवारों की लिस्ट होगी।

स्टेप-05
इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करके प्रिंट आउट लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- RPSC: स्कूल लैक्चरर परीक्षा 2018 का एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां देखें तारीखें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC NDA Result 2018: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए और एनए परीक्षा (UPSC NDA & NA-I Result) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। UPSC has released the results of the NDA and NA Exam (UPSC NDA & NA-I Result). Result has been released on the UPSC official website. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+