तेलंगाना बोर्ड ने टीएस इंटर परिणाम 2025 जारी किया, कक्षा 12वीं का 71.37, कक्षा 11वीं का 66.89 रहा पास प्रतिशत

TS Inter Results 2025 (OUT): तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) ने आधिकारिक तौर पर टीएस इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने ये परीक्षाएँ दी थीं, वे अब TSBIE के आधिकारिक पोर्टल tgbie.cgg.gov.in पर जाकर अपने स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं।

टीएस इंटर परिणाम 2025 अब ऑनलाइन उपलब्ध, कैसे करें डाउनलोड लिंक एवं अन्य डिटेल्स यहां

आज, 22 अप्रैल को एक प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से टीएस तेंगलाना बोर्ड इंटर परीक्षा रिजल्ट 2025 की घोषणा की गई। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र अपने परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना टीएस इंटर हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

गौरतलब हो कि राज्य के उपमुख्यमंत्री मल्लू भाटी विक्रमार्का ने टीएस इंटरमीडिएट परिणाम 2025 घोषित किया। उन्होंने इस दौरान तेलंगाना बोर्ड फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के छात्रों के लिए पास प्रतिशत, लिंग वार पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम जैसे विवरणों का खुलासा किया। उन्होंने प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ ही लिंग और जिले के अनुसार परिणामों का विवरण साझा किया।

तेलंगाना बोर्ड टीएस इंटर रिजल्ट 2025 के अनुसार, फर्स्ट ईयर के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 66.89% रहा। वहीं सेकेंड ईयर के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 71.37% दर्ज किया गया। तेलंगाना टीएस इंटर बोर्ड वोकेशनल रिजल्ट 2025 भी जारी किया गया टीएस इंटर वोकेशनल प्रथम वर्ष की परीक्षा में करीब 49,128 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल शामिल हुए परीक्षार्थियों में से 28,339 ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण किया। फर्स्ट ईयर के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 57.68% रहा। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए कुल 46,137 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 31,115 छात्रों ने सफलता हासिल की और उत्तीर्ण प्रतिशत 67.44% दर्ज किया गया।

तेलंगाना बोर्ड टीएस इंटर रिजल्ट 2025 विवरण

टीएस इंटर रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, उत्तीर्ण स्थिति, विषयवार अंक, उत्तीर्ण अंक, अधिकतम अंक और ग्रेड सहित विस्तृत जानकारी दी गई है। इस विस्तृत प्रारूप का उद्देश्य छात्रों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन की स्पष्ट समझ प्रदान करना है।

टीएस इंटर परीक्षा 2025 दे चुके वे छात्र जो अपने रिजल्ट और स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा अंकों की पुनर्गणना या अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करने का विकल्प दिया गया है। इसके अतिरिक्त, जो एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं, उन्हें टीएस इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में बैठने का अवसर मिलेगा। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि टीएस इंटर परीक्षा के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम उत्तीर्ण ग्रेड 35% निर्धारित किया गया है।

टीएस इंटर परिणाम 2025 की जांच करने की प्रक्रिया

टीएस इंटर परिणाम 2025 की जांच करने के लिए छात्रों को इन चरणों का पालन करना चाहिए:

1. टीजीबीआईई की आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर, IPE 2025 परिणाम के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

3. उपयुक्त वर्ष चुनें, अपना हॉल टिकट नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

4. 2025 के लिए आपका टीएस इंटर स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

यह प्रक्रिया सरल रखी गई है ताकि छात्र आसानी से अपने परिणाम देख सकें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The Telangana Board of Intermediate Education has announced the 2025 TS Inter results. Students can check their scores online at the official portal, with options for re-evaluation and supplementary exams available.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+