सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन शुरू, 2.7 करोड़ तक मिलेगी धनराशि

भारतीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी ने 2025 सत्र के लिए सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम उन भारतीय छात्रों के लिए है जो यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट कोर्स करने की इच्छा रखते हैं। इसका उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शैक्षणिक और शोध सहयोग को मजबूत करना है।

सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन शुरू, 2.7 करोड़ तक मिलेगी धनराशि

बता दें कि यह स्कॉलरशिप छात्रों की शैक्षणिक क्षमताओं को मान्यता देने और उन्हें वैश्विक मंच पर सफल बनाने में सहायता करेगी।

क्या है सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025?

यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम University of Sydney की एक पहल है, जिसका उद्देश्य भारत के होनहार छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा का अवसर प्रदान करना है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत चुने गए छात्रों को लगभग 2.7 करोड़ तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2025 है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

कौन कर सकता है आवेदन?

• इस स्कॉलरशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो निम्नलिखित मापदंडों को पूरा करते हों:
• आवेदक भारतीय नागरिक हो और वर्तमान में भारत में निवास कर रहे हों।
• आवेदक किसी यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन कर चुके हों।
• आवेदक को यूनिवर्सिटी से बिना शर्त एडमिशन ऑफर मिल चुका हो, लेकिन कोर्स की शुरुआत नहीं की गई हो।
• जिन छात्रों को पहले यह स्कॉलरशिप मिल चुकी है, वे इस बार आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप 2025 के लाभ

इस प्रोग्राम के अंतर्गत कुल 28 छात्र हर साल स्कॉलरशिप के लिए चुने जाएंगे:

• 2 छात्रों के पूरे अंडरग्रेजुएट कोर्स (अधिकतम 4 वर्ष) के लिए 100% ट्यूशन फीस माफ की जाएगी।
• 10 छात्रों को AUD 20,000 की स्कॉलरशिप मिलेगी, जो अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट कोर्स के पहले वर्ष के लिए होगी।
• 16 छात्रों को AUD 10,000 की स्कॉलरशिप मिलेगी, जो पहले वर्ष के लिए ही मान्य होगी।

सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें आवेदन?

योग्य छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:

चरण 1: buddy4study के पेज पर 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें।
चरण 2: 'Register' बटन पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें। (यदि आप पहले से रजिस्टर हैं, तो लॉग इन करें)
चरण 3: लॉगइन करने के बाद 'How to Apply' सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: और मांगी गई आवश्यक जानकारी व दस्तावेज अपलोड कर 'Submit' पर क्लिक करें।

स्कॉलरशीप के आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

• भारतीय नागरिकता और निवास का प्रमाण (जैसे पासपोर्ट)
• यूनिवर्सिटी का अनकंडीशनल ऑफर लेटर
• शैक्षणिक दस्तावेज जैसे मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स

सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप 2025: चयन प्रक्रिया

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदकों का चयन मुख्यतः उनकी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत वक्तव्य (Personal Statement) और आवेदन पत्र के आधार पर किया जाएगा।

सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप 2025 के लिए नियम और शर्तें

अगर कोई छात्र निम्नलिखित शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसकी स्कॉलरशिप रद्द की जा सकती है:

• कोर्स से नाम वापस लेना या नामांकन नहीं कराना,
• भारतीय नागरिक की जगह घरेलू छात्र बन जाना,
• बिना अनुमति के पार्ट-टाइम पढ़ाई करना,
• कमजोर शैक्षणिक प्रदर्शन,
• गंभीर अनुशासनहीनता या आवेदन में गलत जानकारी देना,
• AUD 10,000 से अधिक की अन्य स्कॉलरशिप लेना।
• स्कॉलरशिप रद्द होने की स्थिति में यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई राशि की वसूली भी की जा सकती है।

सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार buddy4study की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
In the field of higher education for Indian students, the University of Sydney has announced the Sydney Scholars India Scholarship Program for the 2025 session. This scholarship program is for Indian students who wish to pursue undergraduate or postgraduate courses at the university. Its aim is to strengthen academic and research cooperation between India and Australia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+