SSC MTS Answer Key 2024: जल्दी करें! एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर

SSC MTS Answer Key 2024: एसएससी एमटीएस परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार कई दिनों से एसएससी एमटीएस आसंर की जारी होने का इंतजार कर रहे थें। उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हुआ। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर तकनीकी) एवं हवलदार (सीबीआईसी व सीबीएन) परीक्षा 2024 अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई। टियर 1 के लिए एसएससी एमटीएस आंसर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

एसएससी एमटीएस एवं हवलदार परीक्षा 2024 दे चुके उम्मीदवार एसएससी एमटीएस 2024 आसंर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा इस संबंध में जारी जानकारी के अनुसार, एसएससी एमटीएस अनंतिम आंसर की के साथ ही साथ एसएससी एमटीएस रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है।

एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने की प्रक्रिया क्या है?

उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरणों जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का इस्तेमाल कर रेस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। किसी प्रकार की आपत्ति होने पर उम्मीदवार इसके लिए आपत्ति भी उठा सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसएससी एमटीएस अनंतिम उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्ति उठाने की तिथि 20 नवंबर 2024 शाम 5 बजे से शुरू हो गई है। उत्तर कुंजी में यदि किसी प्रकार की आपत्ति उठाने की आवश्यकता हो तो उम्मीदवारों को बता दें कि एसएससी एमटीएस आंसर की पर आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक है। ध्यान रहे कि आयोग द्वारा निर्धारित आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि यानी 2 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे के बाद उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

एसएससी एमटीएस 2024 आसंर की से असंतुष्ट उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति उठाए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। आपको बता दें कि आपत्ति उठाने के क्रम में भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जायेगा।

कब आयोजित हुई एसएससी एमटीएस परीक्षा 2024

सरकार के विभिन्न विभागों में 9583 रिक्तियों को भरने के लिए एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 6144 रिक्तियों पर मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती और 3439 रिक्तियों पर योग्य हवलदारों की नियुक्ति की जायेगी। आयोग द्वारा एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा बीते 30 सितंबर से 19 नवंबर तक अलग अलग परीक्षा दिवसों में आयोजित की गई।

SSC MTS Answer Key 2024 डाउनलोड कैसे करें?

एसएससी एमटीएस 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर 'Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एसएससी एमटीएस 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 5: अपना एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी देखिए और 'डाउनलोड' बटन पर क्लिक करें।
चरण 6: भविष्य के उपयोग के लिए उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
SSC MTS Answer Key 2024 released at ssc.gov.in. Learn how to download the SSC MTS answer key and raise objections by December 2. Check all details about the answer key and objection process in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+