SSC CGL Result 2024 OUT: लाखों उम्मीदवार लंबे समय से एसएससी सीजीएल 2024 परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे। एसएससी संयुक्त ग्रैजुएट लेवल परीक्षा 2024 दे चुके उन लाखों उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार यानी 5 दिसंबर 2024 को एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 जारी कर दिए हैं। टियर 1 के लिए एसएससी सीजीएल परिणाम 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध हैं।
कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त ग्रैजुएट लेवल परीक्षा 2024 दे चुके सभी परिक्षार्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपने एसएससी सीजीएल 2024 रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अपने व्यक्तिगत विवरणों को दर्ज करके उम्मीदवार वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब हो कि आयोग द्वारा पहले ही एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई थी। एसएससी द्वारा जारी टियर 2 सीजीएल परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, 18, 19, और 20 जनवरी 2025 को परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी। बता दें कि टियर 1 के लिए एसएससी सीजीएल 2024 परीक्षाएं बीते 9 सितंबर 2024 से लेकर 24 सिंतबर 2024 तक आयोजित की गई थी। सीजीएल 2024 परीक्षाएं देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई।
आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल प्रोविजनल आंसर की 2024 अक्टूबर 3 2024 को जारी की गई। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2024 तक थी। इस भर्ती के लिए एसएससी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2024 के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 17,727 ग्रूप सी एवं ग्रूप डी श्रेणी में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी।
SSC CGL Result 2024 अन्य सभी पदों के लिए कट-ऑफ अंक
एससी: 126.45554
एसटी: 111.88930
ओबीसी: 146.26291
ईडब्ल्यूएस: 142.01963
यूआर: 153.18981
ईएसएम: 69.92674
ओएच: 113.10008
एचएच: 64.79156
SSC CGL 2024 Result कैसे डाउनलोड करें
एसएससी सीजीएल 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाए।
चरण 2: होम पेज पर SSC CGL 2024 रिजल्ट का लिंक ढूंढे।
चरण 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
चरण 4: रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
चरण 5: भविष्य में किसी भी प्रकार के उपयोग के लिए अपने एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 का प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











