RPF SI Result 2025: आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रिजल्ट घोषित! 4527 उम्मीदवार उत्तीर्ण

RRB RPF SI Result 2025: रेलवे सुरक्षा बल में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रिजल्ट कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हुआ। दरअसल सोमवार को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2025 के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित किए। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आरपीएफ एसआई परीक्षा रिजल्ट जारी किया गया।

आरपीएफ एसआई रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

आरआरबी आरपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक पीडीएफ के माध्यम से आरपीएफ एसआई रिजल्ट की घोषणा की गई। आरआरबी की आधिकारिक आरपीएफ एसआई रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा में कुल 4527 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।

इस चरण में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में में शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया के अलगे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) शामिल हैं। बता दें कि आरआरबी आरपीएफ एसआई भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया के तहत रेलवे पुलिस बल में 450 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें वर्ष की शुरुआत में 1,535,635 व्यक्तियों ने कंप्यूटर-आधारित टेस्ट या सीबीटी के लिए उपस्थित हुए।

आरआरबी आरपीएफ एसआई रिजल्ट 2025 कैसे करें चेक और डाउनलोड

रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार अफने आरआरबी आरपीएफ एसआई रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-

स्टेप 1: सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या rpf.indianrailways.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर "RPF SI Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करनी होगी।
स्टेप 4: कैप्चा कोड भरें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 6: रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

RRB RPF SI Result 2025 विवरण

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा में प्राप्त अंकों का विवरण
  • कट-ऑफ मार्क्स और क्वालीफाइंग स्टेटस
  • अगले चरण (पीईटी/पीएसटी) के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची

आरआरबी रेलवे पुलिस बल रिजल्ट के बाद आगे क्या

आरआरबी रेलवे सुरक्षा बल रिजल्ट के तहत चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। जल्द ही फिजिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा, इसलिए अपनी तैयारी जारी रखें।

RRB RPF SI Result 2025 PDF Direct Link

RRB RPF SI Result 2025 PDF नीचे देखें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RRB RPF SI Result 2025 Released! Candidates can now check and download RPF SI exam result on the official website. Check result PDF link and other details here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+