पेरिस अकॉर्ड पर्यावरण के लक्ष्यों को पूरा करने वाला एकमात्र देश भारत: पीएम मोदी

PM Modi Speech Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश को संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम म

By Careerindia Hindi Desk

PM Modi Speech Today Live Updates Visva Bharati University Centenary Celebrations: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश को संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत एकमात्र प्रमुख देश है, जो पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में दुनिया में अग्रणी है।

पेरिस अकॉर्ड पर्यावरण के लक्ष्यों को पूरा करने वाला एकमात्र देश भारत: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि विश्वविभारती के 100 वर्ष होना प्रत्येक भारतीय के गौरव की बात है। मेरी लिए भी ये सौभाग्य की बात है कि आज के दिन इस तपोभूमि का पुण्य स्मरण करने का अवसर मिल रहा है। विश्वभारती, माँ भारती के लिए गुरुदेव के चिंतन, दर्शन और परिश्रम का एक साकार अवतार है। भारत के लिए गुरुदेव ने जो स्वप्न देखा था, उस स्वप्न को मूर्त रूप देने के लिए देश को निरंतर ऊर्जा देने वाला ये एक तरह से आराध्य स्थल है।

  • Dec 24, 2020 12:40 PM
    PM Modi Speech Today Live Updates

    गुरुदेव जी कहते थे कि हम एक ऐसी व्यवस्था खड़ी करें जो हमारे मन में कोई डर न हो, हमारा सर ऊंचा हो और हमारा ज्ञान बंधनों से मुक्त हो। आज देश राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से इस उद्देश्य को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।

  • Dec 24, 2020 12:39 PM
    PM Modi Speech Today Live Updates

    पौष मेले के साथ वोकल फॉर लोकल का मंत्र हमेशा से जुड़ा रहा है। जब हम आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता की बात कर रहे हैं तो विश्वभारती के छात्र-छात्राएं पौष मेले में आने वाले कलाकारों की कलाकृतियां ऑनलाइन बेचने की व्यवस्था करें।

  • Dec 24, 2020 12:39 PM
    PM Modi Speech Today Live Updates

    भारत की आत्मा, भारत की आत्मनिर्भरता और भारत का आत्मसम्मान एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। भारत के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए तो बंगाल की पीढ़ियों ने खुद को खपा दिया था।

  • Dec 24, 2020 12:38 PM
    PM Modi Speech Today Live Updates

    गुरुदेव ने हमें स्वदेशी समाज का संकल्प दिया था। वो हमारे गांवों, कृषि को आत्मनिर्भर देखना चाहते थे। वो वाणिज्य, व्यापार, कला, साहित्य को आत्मनिर्भर देखना चाहते थे।

  • Dec 24, 2020 12:38 PM
    PM Modi Speech Today Live Updates

    विश्व भारती के लिए गुरुदेव का विजन आत्मनिर्भर भारत का भी सार है। आत्मनिर्भर भारत अभियान भी विश्व कल्याण के लिए भारत के कल्याण का मार्ग है। ये अभियान, भारत को सशक्त करने का अभियान है, भारत की समृद्धि से विश्व में समृद्धि लाने का अभियान है।

  • Dec 24, 2020 12:38 PM
    PM Modi Speech Today Live Updates

    उनका विजन था कि जो भारत में सर्वश्रेष्ठ है, उससे विश्व को लाभ हो और जो दुनिया में अच्छा है, भारत उससे भी सीखे। आपके विश्वविद्यालय का नाम ही देखिए: विश्व-भारती। मां भारती और विश्व के साथ समन्वय।

  • Dec 24, 2020 12:37 PM
    PM Modi Speech Today Live Updates

    वेद से विवेकानंद तक भारत के चिंतन की धारा गुरुदेव के राष्ट्रवाद के चिंतन में भी मुखर थी और ये धारा अंतर्मुखी नहीं थी। वो भारत को विश्व के अन्य देशों से अलग रखने वाली नहीं थी।

  • Dec 24, 2020 12:33 PM
    PM Modi Speech Today Live Updates

    भक्ति आंदोलन से हम एकजुट हुए, ज्ञान आंदोलन बौद्धिक मजबूती दी और कर्म आंदोलन ने हमें अपनी लड़ाई का हौसला और साहस दिया। सैकड़ों वर्षों के कालखंड में चले ये आंदोलन त्याग, तपस्या और तर्पण की अनूठी मिसाल बन गए थें।

  • Dec 24, 2020 12:33 PM
    PM Modi Speech Today Live Updates

    भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता को भक्ति आंदोलन ने मजबूत करने का काम किया था। हिंदुस्तान के हर क्षेत्र, पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण, हर दिशा में हमारे संतों ने, महंतों ने, आचार्यों ने देश की चेतना को जागृत रखने का प्रयास किया।

  • Dec 24, 2020 12:32 PM
    PM Modi Speech Today Live Updates

    जब हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं तो हमारे मन में सीधे 19-20वीं सदी का विचार आता है लेकिन ये भी एक तथ्य है कि इन आंदोलनों की नींव बहुत पहले रखी गई थी। भारत की आजादी के आंदोलन को सदियों पहले से चले आ रहे अनेक आंदोलनों से ऊर्जा मिली थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व भारती के ग्रामोदय का काम तो हमेशा से प्रशंसनीय रहे हैं। आपने 2015 में जिस योग डिपार्टमेंट शुरू किया था उसकी भी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। प्रकृति के साथ मिलकर अध्ययन और जीवन दोनों का साक्षात उदाहरण आपका विश्वविद्यालय परिसर है। भारत इंटरनेशनल सोलर एलायंज के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है। भारत पूरे विश्व में इकलौता बड़ा देश है जो पेरिस अकॉर्ड के पर्यावरण के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सही मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
PM Modi Speech Today Live Updates Visva Bharati University Centenary Celebrations: Prime Minister Narendra Modi addressed the nation today through video conferencing at the centenary celebrations of Visva Bharati University in Santiniketan, West Bengal. On this occasion, PM Modi said that India is the only major country, which is moving in the right direction to achieve the goals of Paris Agreement. India is a world leader in environmental protection through the International Solar Alliance.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X