NEET UG Admit Card 2025: नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपनी तैयारी को और थोड़ा तेज कर दें। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बीते दिनों नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अब नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है।

गौरतलब हो कि बीते 23 अप्रैल 2025 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार एनटीए यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने नीट परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
इस संबंध में एनटीए की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई। इस सूचना पत्र के अनुसार उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरणों का उपयोग करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नीट उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी जाती है।
कब होगी नीट यूजी 2025 परीक्षा?
भारत में राष्ट्रीय परीक्षाण एजेंसी द्वारा कई प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती है। इन परीक्षाओं में मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाती है। इस वर्ष नीट यूजी 2025 परीक्षा आगामी 4 मई 2025 को निर्धारित है। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस साल नीट यूजी 2025 में उपस्थित होने के लिए तकरीबन 23 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी पंजीकरण कराया है। नीट 2025 भारत के 552 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।
NEET UG 2025 Admit Card कब होंगी नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) परीक्षा 2025 के माध्यम से देश भर के मेडिकल एप्सिरेंट्स को मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त होता है। इस साल नीट यूजी परीक्षा 4 मई को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को नीट यूजी प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी सप्ताह अंत तक नीट यूजी हॉल टिकट जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि एनटीए की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट तिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार एनटीए द्वारा जल्द ही नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
NTA NEET UG 2025 आधिकारिक अधिसूचना
नीट यूजी हॉल टिकट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
नीट 2025 प्रवेश पत्र जारी होने के बाद परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने नीट यूजी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1. एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपने व्यक्तिगत विवरणों के साथ लॉगिन करें।
चरण 4. आपकी स्क्रीन पर नीट यूजी हॉल टिकट 2025 प्रदर्शित होगा।
चरण 5. नीट प्रवेश पत्र पर उल्लिखित सभी विवरण चेक करें।
चरण 6. नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
चरण 7. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











