NEET UG Admit Card 2025: जानिए किस समय जारी होंगे नीट यूजी प्रवेश पत्र, परीक्षा 4 मई को

NEET UG Admit Card 2025 Kab Aayega: नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने परीक्षा की तैयारी डबल कर दी है। नीट यूजी परीक्षा की तिथि अब नजदीक है। उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

कैसे डाउनलोड करें नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025

नीट यूजी परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए हॉल टिकट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थी प्रवेश पत्र जारी होने के बाद एनीटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपने नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।

किस समय जारी होंगे NEET UG 2025 हॉल टिकट

गौरतलब हो को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी प्रवेश पत्र 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसके अनुसार, एनटीए आगामी 1 मई को नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी कर रही है। इस घोषणा का उन छात्रों को बेसब्री से इंतजार है जिन्होंने परीक्षा के लिए अपना आवेदन जमा किया है। बता दें कि नीट यूजी 2025 परीक्षा आगामी 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही सत्र के लिए निर्धारित है। परीक्षा के संबंध में एनटीए ने उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की पर्चियाँ पहले ही उपलब्ध करा दी हैं।

NEET UG एडमिट कार्ड के लिए विवरण

नीट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी प्रवेश पत्र जारी होने के बाद जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपने नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ये एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए आवश्यक हैं।

नीट एडमिट कार्ड उपलब्ध किए जाने के बाद उम्मीदवारों को इसमें उल्लिखित परीक्षा केंद्र, परीक्षार्थी का नाम, परीक्षा का समय, रोल कोड आदि समेत अन्य विवरणों को अच्छी तरह से जांच करने की सलाह दी जाती है। नीट गाइडलाइन्स के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट पर निर्दिष्ट अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर लेकर जाना अनिवार्य है।

NEET UG Hall Ticket 2025 कैसे डाउनलोड करें?

नीट यूजी परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने हॉल टिकट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीट यूजी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आसान चरणों का उल्लेख किया गया है। परीक्षार्थी इन चरणों का पालन कर अपने नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2. नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें
चरण 4. नीट यूजी प्रवेश पत्र 2025 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 5. प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी विवरणों की जांच अच्छी तरह कर लें।
चरण 6. नीट यूजी परीक्षा 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करें।
चरण 7. भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Candidates preparing for the National Eligibility-cum Entrance Test conducted by NTA will be able to download their NEET UG Admit Card 2025 through the official website of NTA NEET neet.nta.nic.in after the admit card is released.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+