नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) क्या है? जानें इसकी अवधि, पात्रता और स्टाइपेंड के बारे में

नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) क्या है? राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना एक वर्षीय कार्यक्रम है जो तकनीकी रूप से योग्य युवाओं को उनके कार्य क्षेत्र में आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान और कौशल से लैस करता है। यह योजना छात्रों को केंद्र, राज्य और निजी क्षेत्र के कुछ बेहतरीन संगठनों में प्रशिक्षित होने का अवसर प्रदान करती है।

नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) क्या है? जानें इसकी अवधि, पात्रता और स्टाइपेंड के बारे में

बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना भारतीय युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। जो कि इंजीनियरिंग में स्नातक/डिप्लोमा छात्रों के लिए कुल 126 विषयों में प्रशिक्षण प्रदान करता है। दरअसल, NATS प्रशिक्षुओं को उनके कार्यस्थल पर संगठनों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसके लिए अच्छी तरह से विकसित प्रशिक्षण मॉड्यूल वाले प्रशिक्षित प्रबंधक यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रशिक्षु जल्दी और सक्षमता से काम सीखें।

राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना के लिए आवेदन करने के लिए, निम्न चरणों का पालन करें:

चरण 1: NATS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: स्क्रीन पर दिखाई दे रहे “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करें।
चरण 3: अब आवश्यक पात्रता, प्रश्नावली और दिशा-निर्देशों की जांच करें।
चरण 4: इसके बाद NATS के आवेदन के लिए व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा विवरण और प्रशिक्षण प्राथमिकताएं दर्ज करें।
चरण 5: और दर्ज किए गए विवरणों की समीक्षा कर सफलतापूर्ण आवेदन करें।
चरण 6: आवेदन पूर्ण होने के बाद NATS पोर्टल पर लॉग इन करें – portal.mhrdnats.gov.in और अपना NATS लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के लिए पात्रता

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के लिए आवेदन करने के लिए, व्यक्तियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

-16 वर्ष या उससे अधिक आयु
-डिग्री/डिप्लोमा
-स्व-नियोजित नहीं
-सरकारी कर्मचारी नहीं
-भारतीय नागरिक
-कोई पूर्व कार्य अनुभव नहीं

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

राष्ट्रीय शिक्षुता कार्यक्रम के लिए आवेदन करते समय, निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

1) पैन कार्ड
2) आधार कार्ड
3) ड्राइविंग लाइसेंस
4) वोटर आईडी कार्ड
5) वैध पासपोर्ट
6) उपयोगिता बिल
7) संपत्ति कर बिल
8) टेलीफोन बिल

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के लिए स्टाइपेंड

NATS प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को स्टाइपेंड दिया जाता है, जिसका 50% भारत सरकार द्वारा नियोक्ता को वापस किया जाता है। प्रशिक्षण के लिए चयनित होने वाले छात्रों के लिए समय-समय पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षुता मेलों में भाग लेने की सलाह दी जाती है। प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षुओं का चयन नियोक्ता का विशेषाधिकार है।

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना का महत्व क्या है?

प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना एक ऐसी योजना है, जिसमें युवा, तकनीकी रूप से योग्य लोग आधुनिक परिदृश्य में नौकरियों के लिए तैयार होने के लिए मास्टर ट्रेनर के अधीन प्रशिक्षण लेते हैं। इसमें सीखने के साथ-साथ कमाई का दोहरा लाभ है। प्रशिक्षुता एक ऐसे व्यक्ति (प्रशिक्षु) और नियोक्ता के बीच एक समझौता है, जो एक कौशल सीखना चाहता है और एक नियोक्ता जिसे एक कुशल कर्मचारी की आवश्यकता है। प्रशिक्षुओं को भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध संगठनों से उनके संबंधित कार्य क्षेत्रों में नवीनतम अनुप्रयोगों, प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली की शिक्षा दी जाती है। यह स्कूल/कॉलेज के छात्र के लिए कक्षा से कामकाजी पृष्ठभूमि में संक्रमण चरण के रूप में भी कार्य करता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु सॉफ्ट स्किल, कार्य संस्कृति, नैतिकता और संगठनात्मक व्यवहार भी सीखता है। यह उसे भविष्य में स्थायी रोजगार हासिल करने में काफी मदद करता है।

गौरतलब है कि NATS के एक वर्ष के प्रशिक्षण के अंत में छात्रों को एक विशेष क्षेत्र में उनके प्रशिक्षण और दक्षता को प्रमाणित करने वाला एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। जो कि उनके प्रशिक्षण के बाद रोजगार की तलाश करते समय एक अनुभव प्रमाण पत्र के रूप में कार्य करता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
What is the National Apprenticeship Training Scheme (NATS)? The National Apprenticeship Training Scheme is a one-year program that equips technically qualified youth with the practical knowledge and skills required in their field of work. The scheme provides students with an opportunity to be trained in some of the best organizations in the central, state and private sector. What is the National Apprenticeship Training Scheme (NATS)? Know about its duration, eligibility and stipend
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+