MH SET 2025 Registration: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (MH SET) 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। एमएच एसईटी परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगामी 24 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है।

एमएच एसईटी 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 मार्च 2025 निर्धारित है। बता दें कि सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने 2025 के लिए निर्धारित महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (एमएच एसईटी) के 40वें संस्करण के लिए आवेदन शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, एमएचएसईटी 2025 परीक्षा आगामी 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।
महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा में उपस्थित होने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा 13 मार्च तक योग्य उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। गौरतलब हो यह परीक्षा शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी अपना करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।
एमएच एसईटी 2025 तिथि
एमएच एसईटी 2025 परीक्षा पेन पेपर मोड में 15 जून को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यमस से उम्मीदवारों की एक विस्तृत श्रृंखला को उनके चुने हुए विषयों में उत्तीर्ण होने का मौका मिलेगा। हालांकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जो लोग पहले किसी विशिष्ट विषय के लिए एसईटी पास कर चुके हैं, वे उसी विषय की परीक्षा के लिए फिर से आवेदन करने के लिए अयोग्य हैं। इससे नए उम्मीदवारों को अपनी दक्षता प्रदर्शित करने और अपने इच्छित विषय के लिए अर्हता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 24 फरवरी 2025, सुबह 11:00 बजे से
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क): 13 मार्च 2025, शाम 6:00 बजे तक
- विलंब शुल्क (₹500) के साथ आवेदन: 14 मार्च से 21 मार्च 2025, शाम 6:00 बजे तक
- आवेदन फॉर्म में सुधार की अवधि: 22 मार्च से 24 मार्च 2025, शाम 6:00 बजे तक
- प्रवेश पत्र उपलब्धता: 5 जून 2025, सुबह 10:00 बजे से
- परीक्षा तिथि: 15 जून 2025
MH SET 2025 आवेदन शुल्क
एमएच एसईटी 2025 पंजीकरण के लिए आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए 800 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी यानी ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को कुल 650 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। बात दें कि शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
MH SET 2025 आवेदन प्रक्रिया क्या है?
महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (MH SET) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
एमएच एसईटी 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
चरण 1. उम्मीदवार एमएच एसईटी की आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर "MH SET 2025 Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. रजिस्ट्रेशन करें।
चरण 4. आवेदन फॉर्म भरें
चरण 5. उम्मीदवारों को स्कैन किए हुए दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
चरण 6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
चरण 7. आवेदन फॉर्म सबमिट करें
चरण 8. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंटआउट निकाल लें।


Click it and Unblock the Notifications











