जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस का कहर और लॉकडाउन जारी है, इस बीच राज्य सरकार ने 76 ब्लॉकों में सरकार द्वारा संचालित सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को खोलने के आदेश जारी कर दिया हैं। राजस्थान स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में 76 ब्लॉकों में सरकार द्वारा संचालित महात्मा गांधी विद्यालय खोले जाएंगे।
महात्मा गांधी विद्यालय खोले जाएंगे
राज्य सरकार ने इन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए हैं। मंत्री ने बताया कि राज्य के 167 में से ऐसे ब्लॉक जहां स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल नहीं हैं, 76 अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालय खोले जाएंगे। सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल अंग्रेजी माध्यम में CBSE पाठ्यक्रम से संबद्ध हैं, जबकि महात्मा गांधी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाए जाते हैं, लेकिन राज्य बोर्ड पाठ्यक्रम से संबद्ध हैं।
RBSE 10th Result 2020 Date Time : राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2020 घोषित होगा इस दिन
Rajasthan Board 12th Result 2020: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 घोषित होंगे इस दिन
जिलों में कुल 33 स्कूल
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में शेष ब्लॉकों में महात्मा गांधी विद्यालय खोलने के लिए भी आदेश जारी किए जाएंगे। डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी के लिए समान शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए राज्य में महात्मा गांधी विद्यालय शुरू करने की पहल की है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में कुल 33 ऐसे स्कूल शुरू किए गए।