Coronavirus Tips / कोरोनावायरस टिप्स: दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने 3 अप्रैल 2020 शुक्रवार को कोरोनोवायरस की रोकथाम के लिए एक विशेष डूडल बनाया। गूगल का नया डूडल 'घर पर रहें, सुरक्षित रहें' (Stay Home - Save Lives) टैगलाइन के साथ बनाया गया है। गूगल ने इस नए डूडल के साथ यह जानकारी भी साझा कि कैसे कोरोनावायरस के संक्रमण (Coronavirus) को फैलने से रोका जा सकता है और कैसे दुनिया को इस कोरोनावायरस महामारी से बचाया जा सकता है। गूगल का यह डूडल लोगों को घर में रहने और अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करने में मदद करने के लिए बनाया गया है। गूगल द्वारा बनाया गया नया डूडल कोरोनोवायरस के लक्षणों और उपचार के बारे में भी जानकारी देता है। गूगल ने डूडल के माध्यम से कोरोनावायरस से बचाव के 5 महत्वपूर्ण टिप्स बताये हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में...

कोरोनावायरस से बचाव के 5 महत्वपूर्ण टिप्स
1. घर पर रहें
2. सुरक्षित दूरी बनाए रखें
3. समय-समय पर हाथ धोएं
4. खांसते वक्त मुंह को ढकें
5. बीमार होने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें
घर पर रह कर ही हम कोरोनोवायरस महामारी से बच सकते हैं, क्यंकि यह एक से अधिक लोगों के संपर्क में आने से फैलता है। इसके साथ ही यह जानवरों को छोड़कर बाकि सभी चीजों से लोगों में फैल सकता है। बता दें कि गूगल ने जो डूडल बनाया, उसमें दी गई जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह के आधार पर साझा की गई है।
इसके साथ ही गूगल ने जो डूडल ने लॉन्च किया है उसमें यह भी बताया है कि आप घर पर रहकर क्या-क्या कार्य कर सकते हैं। इसमें किताबें पढ़ना, उपन्यास पढ़ना, संगीत सुनना, अपना मनपसंद खाना बनाना, सभी पुराने दोस्तों से फोन पर वीडियो कॉल के जरिए बात करना और अपनों के साथ अच्छे से समय बिताना आदि शामिल हैं।
बता दें कि आज शुक्रवार 3 अप्रैल 2020 तक कोरोनावायरस से विश्व में अब तक 1,026,688 लोग संक्रमित हैं, जबकि भारत में 2301 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गया हैं। कोरोनावायरस से विश्व में अब तक 50 हजार से ज्यादा मौत हो चुकी है, जबकि भारत में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 53 के पार हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











