नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी के आंकडें लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसके कारण केंद्र सरकार ने आईटी और बीपीओ कंपनियों के कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की अवधि को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। घर से काम करने की समयावधि 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी। सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने आईटी और बीपीओ कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की तिथि को 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया है।

दूरसंचार विभाग ने जारी किया निर्देश
दूरसंचार विभाग ने देर रात ट्वीट में कहा कि देश में चल COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण चल रही चिंता को देखते हुए घर से काम की सुविधा के लिए अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए नियम और शर्तों में छूट को 31 दिसंबर 2020 तक के लिए और बढ़ा दिया है।
भारत में कोरोना के मामले
भारत में कोरोनोवायरस संक्रमित लोगों की संख्या 11.55 लाख के पार हो चुकी है, जबकि मंगलवार तक 28,084 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में, लगभग 85 प्रतिशत आईटी कार्यबल घर से काम कर रहे हैं और केवल महत्वपूर्ण कार्य करने वाले लोग ही कार्यालयों में जा रहे हैं।
वर्क फ्रॉम होम
मार्च में, टेलीकोम डिपार्टमेंट ने कोरोनोवायरस महामारी के बीच घर (WFH) से काम की सुविधा के लिए 30 अप्रैल तक ओएसपी के लिए 31 जुलाई तक आगे बढ़ा दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











