पिछले दिनों एसएससी द्वारा आयोजित बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जी हाँ बिहार सब इंस्पेक्टर परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। BPSSC ने बिहार दारोगा के 1717 पदों के लिए हुई प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। आपको बता दें कि सब-इंस्पेक्टर के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।

आपको बता दें कि मुख्य लिखित परीक्षा के लिए 29359 सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। BPSSC द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल 3,59,932 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कुल 4,28,200 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था। BPSSC ने पिछले साल अक्टूबर में इस परीक्षा के लिए विज्ञापन निकाला था। फिलहाल प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। फाइनल सिलेक्शन के लिए मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।
अगर आए समान अंक तो किसका होगा सिलेक्शन-
अभ्यर्थियों के मन में यही सवाल उठ रहा होगा कि अगर मेन परीक्षा में अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक आए तो किसका सिलेक्शन होगा। आपको बता दें कि अगर ऐसी स्थिति बनती है तो अभ्यर्थियों की जन्मतिथि के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा। जिसकी उम्र ज्यादा होगी उसका फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा। लेकिन अगर जन्मतिथि में दो भी दोनो समान पाए गये तो फिर उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। इसका मतलब यही है कि अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी मेरिट में ऊपर रहेंगे।
अंतिम मेरिट लिस्ट ऐसी होगी-
आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट में एससी और एस टी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33.5 प्रतिशत अंक लाने होंगे, वहीं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











