BSEB 10th Matric Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 कल यानी 29 मार्च 2025 दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा।

उक्त जानकारी बीएसईबी की आधिकारिक एक्स हैंडिल पर शुक्रवार की देर शान जारी की गई। बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 बीते दिनों यानी 25 मार्च को जारी किया गया। अब ऐसे में बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा दे चुके छात्र अपने रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे थें। रिपोर्ट्स की माने तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की मैट्रिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के बाद परीक्षा के लिए उपस्थित हो चुके छात्र अपने मैट्रिक का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं मैट्रिक परिणामों की घोषणा के बाद, बीएसईबी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परिणाम जांच और कम्पार्टमेंट परीक्षाओं से संबंधित आवेदनों के लिए विंडो खोल दिया जाएगा। मैट्रिक परीक्षा परिणाम जांच उन छात्रों के लिए एक विकल्प है जो मानते हैं कि उनके परीक्षा कॉपियों को उनके अंकों को बढ़ाने के लिए दोबारा जांचने की आवश्यकता है। वहीं कम्पार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों को दूसरा मौका देती है जो एक या अधिक विषयों में पास नहीं हुए हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाएं 2025 कब आयोजित की गई?
गौरतलब हो कि इस साल की शुरुआत में बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा की मैट्रिक परीक्षा के लिए 10 से 20 जनवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित कीं, उसके बाद 17 से 25 फरवरी तक लिखित परीक्षाएं आयोजित की गईं। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने 6 मार्च को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की, जिसमें छात्रों को 10 मार्च शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज करने के लिए आमंत्रित किया गया। इन परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) का संयोजन था, जो पेपर का 50 प्रतिशत था, उत्तर कुंजी BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बिहार बोर्ड क्लास 10 परिणाम 2025 कहां चेक करें?
बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 दे चुके छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने बीएसईबी कक्षा 10वीं मैट्रिक परिणाम देख सकते हैं:
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
- onlinebseb.in
- Seniorsecondary.biharboardonline.com
बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आवश्यक विवरण
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित विवरण भरने होंगे:
- रोल नंबर (Roll Number) आपके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होता है।
- रोल कोड (Roll Code) भी एडमिट कार्ड पर दिया गया होता है और इसे सही तरीके से भरना अनिवार्य है।
- सिक्योरिटी कोड / कैप्चा (Security Code / Captcha Code) स्क्रीन पर दिखाए गए कोड को बॉक्स में भरें।
बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्रों कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद बीएसईबी की आधिकारिक पोर्टल biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर छात्र और अभिभावक मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
चरण 1- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर "Matric Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
चरण 4- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6- बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट डाउनलोड करें
चरण 7- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।


Click it and Unblock the Notifications











