BSEB Board 12 Result 2024: बिहार 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित, प्रिया, तुषार और मृत्युंजय ने किया टॉप

BSEB Board class 12 Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आज बिहार बोर्ड इंटर या कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित। बिहार 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित, प्रिया, तुषार और मृत्युंजय ने किया टॉप किया है। बीएसईबी, आज दोपहर 1:30 बजे बिहार कक्षा 12वीं परिणाम 2024 घोषित किया गया। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम 2024 की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21 प्रतिशत रहा, जो कि पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। बीएसईबी 12वीं परिणाम 2024 चेक लिंक आधिकारिक वेबसाइटों results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।

बिहार इंटर परीक्षा परिणाम घोषित, कैसे चेक करें रिजल्ट

जो छात्र इंटर परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से अपने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। बीएसईबी बोर्ड कक्षा 12वीं में साइंस स्ट्रीम में सीवान के मृत्यूंजय कुमार ने 481 अंकों के साथ 96.2 प्रतिशत हासिल किया। आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने 482 अंकों के साथ 96.4 प्रतिशत हासिल किया। वहीं कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने 478 अंकों के साथ 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किया।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में ओवर ऑल पास प्रतिशत की बात करें तो इस वर्ष कुल 87.21 प्रतिशत बच्चों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बोर्ड इंटर या कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 परिणाम के तहत साइंस स्ट्रीम में कुल 11 छात्र, आर्ट्स में कुल 5 छात्र और कॉमर्स में कुल 8 छात्रों ने टॉप किया है। कला के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 86.15%, साइंस के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 87.80%, वाणिज्य के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 94.88% और वोकेशनल के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 85.38% रहा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024, पिछले महीने 1 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। बिहार बीएसईबी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षाओं के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक उत्तर कुंजी फरवरी के महीने में जारी की गई थी। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 अंक और व्यावहारिक मूल्यांकन में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2024 डाउनलोड के चरण

जैसे ही बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 लिंक सक्रिय किया जाता है, छात्र नीचे दिए गये आसान चरणों का उपयोग करके अपना बीएसईबी इंटर परिणाम 2024 देख सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं -

चरण 1: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट सेकेंडरी.biharboardonline.com पर जाएं।
चरण 2: बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 लिंक पर जाएं।
चरण 3: आवश्यक विवरण दर्ज करें
चरण 4: बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 रोल नंबर और रोल कोड और सबमिट पर क्लिक करें
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए अपना बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 डाउनलोड करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Here goes the latest updates about the Bihar Board 12th Intermediate Result 2024. Know how to check the result online and how to download marks card.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+