दिल्ली के टॉप 10 आर्ट्स कॉलेज कौन से हैं? यहां देखें फुल लिस्ट

Top 10 Arts Colleges in Delhi: 12वीं कक्षा के बाद अगर आप आर्ट्स (कला संकाय) में स्नातक की पढ़ाई करने की प्लेनिंग कर रहे हैं, तो दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

दिल्ली के टॉप 10 आर्ट्स कॉलेज कौन से हैं? यहां देखें फुल लिस्ट

दिल्ली में कई प्रतिष्ठित आर्ट्स कॉलेज हैं जो न केवल उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर देते हैं। ये कॉलेज छात्रों को साहित्य, राजनीति विज्ञान, इतिहास, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र जैसे विषयों में गहन अध्ययन का अवसर प्रदान करते हैं।

दिल्ली के इन प्रमुख कॉलेजों में प्रवेश के लिए सामान्यतः कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के स्कोर को आधार माना जाता है। हर वर्ष लाखों छात्र इन कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इन संस्थानों में पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां, छात्र संघ, डिबेट क्लब, नाटक और संगीत जैसे क्षेत्रों में भी प्रतिभागिता का भरपूर अवसर मिलता है।

दिल्ली के टॉप आर्ट्स कॉलेज कौन से हैं?

आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए दिल्ली के टॉप 10 कॉलेजों की सूची निम्न प्रकार है-

1. हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय- यह कॉलेज लंबे समय से अकादमिक उत्कृष्टता और छात्र नेतृत्व के लिए जाना जाता है। यहां का माहौल शैक्षणिक के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी समृद्ध है।

2. मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय- महिलाओं के लिए यह कॉलेज देश के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। इस NACC से A++ ग्रेड मिला है और यहां की छात्राएं हर क्षेत्र में आगे रहती हैं।

3. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन, दिल्ली विश्वविद्यालय - इस कॉलेज में अंग्रेज़ी, अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई देश में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। छात्राएं यहां से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बनती हैं।

4. किरोरी मल कॉलेज, डीयू- यह कॉलेज कला और संस्कृति के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी है। यहां का नाट्य समाज 'द प्लेयर्स' काफी प्रसिद्ध है।

5. हंसराज कॉलेज, डीयू- विज्ञान, वाणिज्य और कला — तीनों क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करने वाला यह कॉलेज छात्रों की पसंद बना हुआ है।

6. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी- यह कॉलेज अनुशासन और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। यहां की फैकल्टी छात्रों को हर स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान करती है।

7. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, डीयू- यह कॉलेज लगातार शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

8. गार्गी कॉलेज- यह महिला कॉलेज छात्राओं को न केवल शिक्षा में बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रशिक्षित करता है।

9. रामजस कॉलेज- शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक सरोकारों के लिए यह कॉलेज जाना जाता है। यहां की साहित्यिक गतिविधियां विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।

10. दौलत राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय- डीआरसी दिल्ली यूनिर्वसिटी का प्रसिद्ध कॉलेज है जो कि इंग्लिश ऑनर्स जैसी डिग्री प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है।

इन कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होती है। अगर आप दिल्ली के इन प्रतिष्ठित आर्ट्स कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं, तो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए। सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से आप अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंच सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
If you are planning to pursue graduation in Arts after 12th class, then colleges affiliated to Delhi University can be a great option for you.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+