अगर आप भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश की सेवा करना चाहते है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। अभी हाल ही में इंडियन आर्मी ने भर्ती रैली का आयोजन किया है। ये भर्ती रैली 18 जुलाई से 31 जुलाई 2018 तक सेना भर्ती कार्यालय अलवर, लोहारगढ़ स्टेडियम, भरतपुर (राजस्थान) में आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2018 या उससे पहले तक आवेदन कर सकते है। आवेदन से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है-
ऑर्गनाइजेशन का नाम | इंडियन आर्मी |
पदों के नाम | सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक क्लर्क, सैनिक टेक्निकल, सैनिक टेक्निकल एविएशन इम्यूनिशन एग्जामिनर, सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट, सैनिक ट्रेड्समैन आदि। |
योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं, 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है (सभी पदों के लिए अलग-अलग) |
एक्सपीरियंस | फ्रेशर |
आयु सीमा | 17 1/2 से 23 वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | फिजिकल टेस्ट |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2018 |
रैली का आयोजन | 18 जुलाई से 31 जुलाई 2018 |
आयोजन शहर | अलवर, लोहारगढ़ और भरतपुर (राजस्थान) |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इंडियन आर्मी का हिस्सा बनना चाहते है तो इस रैली भर्ती में हिस्सा ले सकते है। इस भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2018 है। रैली भर्ती में हिस्सा 18 जुलाई से 31 जुलाई 2018 तक हिस्सा लिया जा सकता है। ये भर्ती रैली राजस्थान के सेना भर्ती कार्यालय अलवर, लोहारगढ़ स्टेडियम, भरतपुर (राजस्थान) में आयोजित की जा रही है।