IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में JAM, AAO के लिए निकली भर्ती अधिसूचना, जानिए वेतन, पात्रता, फी

IDBI Recruitment 2024: बैंक में नौकरी करने की इच्छा है और किसी बैंक में निकली वैकेंसी की तलाश कर रहे हैं, तो इस खबर को अवश्य पढ़ लें। आईडीबीआई में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) और स्पेशलिस्ट-एग्री एसेट ऑफिसर (AAO) पदों पर वैकेंसी निकली है। भारतीय औद्योगिक विकास बैंक ने आईडीबीआई भर्ती 2024 के तहत आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईडीबीआई बैंक जेएएम, एएओ भर्ती 2024 आवेदन कैसे करें

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक ने इस आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और स्पेशलिस्ट-एग्री एसेट ऑफिसर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईडीबीआई बैंक भर्ती 2024 के तहत उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार, आईडीबीआई बैंक भर्ती के तहत संगठन में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 500 पदों और स्पेशलिस्ट-एग्री एसेट ऑफिसर (AAO) के 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी। आपको बता दें आईडीबीआई बैंक वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर, 2024 से शुरू हो चुकी है। आईडीबीआई बैंक में जेएएम और एएओ पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आईडीबीआई बैंक भर्ती 2024 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 निर्धारित है। आईडीबीआई बैंक भर्ती परीक्षा दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 के बीच संभावित रूप से आयोजित की जायेंगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लए आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

इस लेख में आईडीबीआई बैंक भर्ती 2024 पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन की प्रक्रिया, सैलरी समेत अन्य जानकारियां दी जा रही है।

आईडीबीआई बैंक भर्ती 2024 हाइलाइट्स

भर्ती संगठन का नामभारतीय औद्योगिक विकास बैंक, आईडीबीआई
भर्ती का नामआईडीबीआई बैंक भर्ती 2024
पद का नामजूनियर असिस्टेंट मैनेजर और स्पेशलिस्ट-एग्री एसेट ऑफिसर
नौकरी का प्रकारसरकारी
रिक्तियों की संख्या600 पद
अधिसूचना जारी होने की तिथिनवंबर 2024
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की प्रारंभिक तिथि21 नवंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2024
आयु सीमा20 वर्ष से लेकर 25 वर्ष
सैलरी6.50 लाख रुपये तक
आवेदन शुल्क250 रुपये से लेकर 1050 रुपये तक
चयन प्रक्रियाअधिसूचना देखें
आधिकारिक वेबसाइटidbibank.in

IDBI JAM, AAO Recruitment 2024 Notification PDF Link

IDBI Bank Vacancy 2024 आवेदन शुल्क

आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और स्पेशलिस्ट-एग्री एसेट ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए निर्धारत आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में निम्नानुसार किया जाना है -

  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये (केवल सूचना शुल्क)
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपये (आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क)


आईडीबीआई बैंक भर्ती 2024 आवेदन कैसे करें

आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और स्पेशलिस्ट-एग्री एसेट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। निम्नलिखित चरणों का पालन कर आईडीबीआई बैंक भर्ती के तहत उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
चरण 2: आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पंजीकरण करें।
चरण 4: फ़ॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज अटैच करें।
चरण 5: शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6: फ़ॉर्म जमा करें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
IDBI Recruitment 2024 notification is out for Junior Assistant Manager (JAM) and Assistant Administrative Officer (AAO) posts. Apply now at idbibank.in. Check eligibility criteria, salary, application fee, and selection process details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+