गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (GSRTC) ने 2930 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगवाएं है। इनमें कंडक्टर और ड्राइवर के पदों पर भर्ती की जानी है। अभी हाल ही में जारी किए गये ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार 2930 पदों में से कंडक्टर के 1997 और ड्राइवर के 933 पद निर्धारित किए गये है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2018 से पहले तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले जरूरी जानकारी, योग्यता आवेदन शुल्क के बारे में अधिक जानकारी यहां देख सकते है।
पद का नाम | कंडक्टर और ड्राइवर |
पदों की संख्या | 2930 |
कंडक्टर | 1997 |
ड्राइवर | 933 |
योग्यता | किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है, इसके साथ ही ड्राइवर के पदों के लिए लाइसेंस होना जरूरी है। |
आयु सीमा | 31 मार्च 2018 को उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होना जरूरी है। |
सैलरी | 10,000 रूपये |
जॉब लोकेशन | गुजरात के विभिन्न जिलों में |
आवनेदन करने की शुरूआत तिथि | 01 मार्च 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2018 |
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन- इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए GSRTC की अधिकारिक वेबसाइट gsrtc.in/site/ पर जाकर आवेदन कर सकते है।
ऐसे करें आवेदन-
स्टेप-01
अधिकारिक वेबसाइट gsrtc.in/site/ पर जाएं, वहां पर Online Application पर क्लिक करें। अब यहां पर Apply पर क्लिक करें।
स्टेप-02
Apply पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा। जिसमें आपको GSRTC सेलेक्ट करना है।
स्टेप-03
GSRTC सेलेक्ट करने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमें से आपको ड्राइवर और कंडक्टर के लिए अलग-अलग ऑप्शन दिखेंगे इसमें से आपको उस जिसके लिए भी अप्लाई करना है उस पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-04
हम ड्राइवर वाले ऑप्शन पर क्लिक करते है जिसके बाद एक अन्य पेज खुलता है। यहां पर आपको Apply Now बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप-05
इस नए पेज पर आपको New Registration क्लिक करना है।
स्टेप-06
इस नए पेज पर आपको I Agree बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप-07
अब यहां पर आपको आवेदन फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें आपको सभी जानकारी भरनी है।