देश की लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर आसियान देशों के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। छात्रों को इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है, खास तौर से तब जब आप यूपीएससी, एसएससी परीक्षाओं या बैंकिंग, रेलवे आदि की तैयारी कर रहे हों। आइये एक-एक कर आसियान से जुड़े सामान्य ज्ञान पर नज़र डालते हैं।
आसियान एक संगठन है जो कि दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों से मिलकर बना है। जिसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को की गई थी। इस संगठन का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के बीच समृद्धि, आर्थिक विकास, शांति और स्थिरता कायम करना है।
आसियान में कौन-कौन से देश शामिल है?
आसियान में कुल 10 देश शामिल है जबकि प्रारंभ में, कुल 5 देशों ने मिलकर ये संगठन बनाया था। जिसमें शामिल है इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर और फिलीपींस। इसके बाद 7 जनवरी 1984 को ब्रुनेई दारुस्सलाम, 28 जुलाई 1995 को वियतनाम, 23 जुलाई 1997 को लाओस व म्यांमार और 30 अप्रैल 1999 को कंबोडिया शामिल हुआ ।
आसियान का मुख्यालय कहां है?
आसियान का मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में स्थित है।
आसियान के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?
वर्तमान में ब्रूनेई के 'लिम जॉक होई' आसियान के महासचिव है। बता दें की आसियान के अध्यक्ष का कार्यकाल केवल पांच वर्ष का होता है।
आसियान शिखर सम्मेलन
आसियान शिखर सम्मेलन दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन द्वारा आयोजित की जाने वाली एक अर्द्धवार्षिक बैठक है। जिसमें दक्षिण पूर्व एशिया देशों के आर्थिक, राजनैतिक, सुरक्षा तथा सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा होती है। इसके अलावा, इससे संबंधित अन्य सम्मेलनों की बात करें तो ये एक मुख्य क्षेत्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन है जहाँ विभिन्न समस्याओं तथा अन्तरराष्ट्रीय मुद्दों, सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु व निर्णय लेनें पर चर्चा की जाती है।
वैश्विक स्तर पर आसियान का महत्व
600 मिलियन से अधिक आबादी के साथ आसियान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है, जो यूरोपीय संघ और उत्तरी अमेरिकी बाजारों से भी बड़ा है। यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। एक एकल संगठन के रूप में आसियान का 2022 में 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद हुआ है, जिसका 2026 में 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
आसियान की सांस्कृतिक विविधता और महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति, पश्चिम में हिंद महासागर और पूर्व में प्रशांत महासागर के बीच की समुद्री गलियों को भू-राजनीतिक स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। कुल वैश्विक निर्यात के 7% के साथ, आसियान दुनिया का चौथा सबसे बड़ा निर्यात संगठन है।
आसियान दिवस कब मनाया जाता है?
प्रत्येक वर्ष 8 अगस्त को आसियान दिवस मनाया जाता है जो कि "एक दृष्टि, एक पहचान, एक समुदाय" के आदर्श वाक्य के साथ काम करता है।
भारत-आसियान संबंध से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
1992 से शुरू होकर, भारत आसियान देशों के साथ अपने 3 दशक लंबे संबंध साझा कर रहा है। 1991 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा भारत की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए एलपीजी सुधारों को अपनाया गया था। उसी समय, भारत ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ अपने आर्थिक और सामरिक संबंधों को बढ़ाने के लिए लुक ईस्ट पॉलिसी (एलईपी) को अपनाया।
2009 में, भारत ने आसियान के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए। नतीजतन, प्रति व्यक्ति के संदर्भ में, भारत अपने 10% यूएस डॉलर का निर्यात केवल आसियान को कर रहा था, जबकि वह बदले में आसियान से यूएस $ का लगभग 11.9% आयात करता था।
आसियान भारत का 5वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जिसका सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब वियतनाम है। यह तीसरा सबसे बड़ा इंजीनियरिंग निर्यात बाजार भी है जो आसियान को भारत के कुल निर्यात का 40% हिस्सा है। आसियान अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2025 तक 300 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
भारत-आसियान शिखर सम्मेलन
वैश्विक वाणिज्य की साझा दृष्टि को बढ़ावा देने के लिए, और दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक व्यवहार और हिंद महासागर पर इसके बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए, 2019 में बैंकॉक में भारत-आसियान शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें भारत-आसियान ने प्रशांत महासागरों की पहल के दृष्टिकोण पर गहन चर्चा की। जबकि 2020 में आयोजित शिखर सम्मेलन भारत-आसियान के बीच कनेक्टिविटी पहल को तेज करने पर केंद्रित था।
हाल ही में भारत ने आसियान के वर्तमान अध्यक्ष ब्रुनेई के आमंत्रण पर भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया। जिसमें की सभी राजनेताओं ने वर्ष 2022 पर 30वीं वर्षगांठ मनाते हुए 'भारत-आसियान मैत्री वर्ष' के रूप में घोषित किया। भारत-आसियान शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और यह भारत व आसियान को उच्चतम स्तर पर जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।
आसियान शिखर सम्मेलन सूची
A | B | C | |
---|---|---|---|
1 | तिथि | देश | मेजबान नेता |
2 | 23-24 फरवरी 1976 | इण्डोनेशिया | राष्ट्रपति सुहार्तो |
3 | 4-5 अगस्त 1977 | मलेशिया | प्रधानमंत्री टुन हुसेन ओन |
4 | 14-15 दिसम्बर 1987 | फिलीपींस | राष्ट्रपति कोराज़ोन एक्विनो |
5 | 27‒29 जनवरी 1992 | सिंगापुर | प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग |
6 | 14‒15 दिसम्बर 1995 | थाईलैंड | प्रधानमंत्री बन्हार्न सिल्प-अर्चा |
7 | 15‒16 दिसम्बर 1998 | वियतनाम | प्रधानमंत्री फान वान खाई |
8 | 5‒6 नवम्बर 2001 | ब्रुनेई | सुल्तान हसनल बोल्कियाह |
9 | 4‒5 नवम्बर 2002 | कम्बोडिया | प्रधानमंत्री हुन सेन |
10 | 7‒8 अक्टूबर 2003 | इण्टोनेशिया | राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री |
11 | 29‒30 नवम्बर 2004 | लाओस | प्रधानमंत्री बोन्हंग वोराचित |
12 | 12‒14 दिसम्बर 2005 | मलेशिया | प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बादवाई |
13 | 11‒14 जनवरी 20071 | फिलीपींस | राष्ट्रपति ग्लोरिया मकपगल अरोयो |
14 | 18‒22 नवम्बर 2007 | सिंगापुर | प्रधानमंत्री ली सियन लूंग |
15 | 27 फरवरी-1 मार्च 2009 | थाईलैंड | प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजिवा |
16 | 10-11 अप्रैल 2009 | थाईलैंड | प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजिवा |
17 | 23-25 अक्टूबर 2009 | थाईलैंड | प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजिवा |
18 | 8-9 अप्रैल 2010 | वियतनाम | प्रधानमंत्री गुयेन टंन डुंग |
19 | 28-31 अक्टूबर 2010 | वियतनाम | प्रधानमंत्री गुयेन टंन डुंग |
20 | 7-8 मई 2011 | इण्डोनेशिया | राष्ट्रपति सुसीलो बाम्बांग युद्धोयोनो |
21 | 14-19 नवम्बर 2011 | इण्डोनेशिया | राष्ट्रपति सुसीलो बाम्बांग युद्धोयोनो |
22 | 3-4 अप्रैल 2012 | कम्बोडिया | प्रधानमंत्री हुन से |
23 | 17-20 नवम्बर 2012 | कम्बोडिया | प्रधानमंत्री हुन से |
24 | 24-25 अप्रैल 2013 | ब्रुनेई | सुल्तान हसनल बोल्कियाह |
25 | 9-10 अक्टूबर 2013 | ब्रुनेई | सुल्तान हसनल बोल्कियाह |
26 | 10-11 मई 2014 | म्यांमार | राष्ट्रपति यू थेन सेन |
27 | 10-12 नवम्बर 2014 | म्यांमार | राष्ट्रपति यू थेन सेन |
28 | 26‒27 अप्रैल 2015 | मलेशिया | प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक |
29 | 18-22 नवम्बर 2015 | मलेशिया | प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक |
30 | 6-8 सितम्बर 2016 | लाओस | प्रधानमंत्री थोंगलुन सिसौलिथ |
31 | 6-8 सितम्बर 2016 | लाओस | प्रधानमंत्री थोंगलुन सिसौलिथ |
32 | 28-29 अप्रैल 2017 | फिलीपींस | राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते |
33 | 10-14 नवम्बर 2017 | फिलीपींस | राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते |
34 | अप्रैल 2018 | सिंगापुर | प्रधानमंत्री ली सियन लूंग |
35 | 11-15 नवम्बर 2018 | सिंगापुर | प्रधानमंत्री ली सियन लूंग |
36 | 20-23 जून 2019 | थाईलैंड | प्रधानमंत्री प्रयुत चन ओचा |
37 | 31अक्टूबर- 4नवम्बर 2019 | थाईलैंड | प्रधानमंत्री प्रयुत चन ओचा |
38 | 26 जून 2020 | वियतनाम | प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक |
39 | 12-15 नवम्बर 2020 | वियतनाम | प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक |
40 | 26-28 अक्टूबर 2021 | ब्रूनेई | सुल्तान हसनल बोल्कियाह |
41 | 12 मई 2022 | कम्बोडिया | प्रधानमंत्री हुन सेन |