27 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 27 July)

27 July History: भारत में हर साल 27 जुलाई को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का स्थापना दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1939 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल अस्तित्व में आया था। इस दिन को पूरे देश समेत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में मौजूद लगभग 246 बटालियन और 30,000 से अधिक सैनिकों द्वारा धूम-धाम से मनाया जाता है।

27 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 27 July)

आज के इस लेख में हम आपको 27 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 27 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

27 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास

1891- भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान राजेन्द्रलाल मित्रा का निधन 27 जुलाई 1891 को हुआ।
1897- बाल गंगाधर तिलक को पहली बार 27 जुलाई 1897 में गिरफ्तार किया गया।
1913- भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म 27 जुलाई 1913 को हुआ।
1933- नौवीं लोकसभा के सदस्य कल्याण सिंह कालवी का निधन 27 जुलाई 1933 को हुआ।
1935- डॉ भीमराव अम्बेडकर की पत्नि माता रमाबाई का निधन 27 जुलाई 1935 को हुआ।
1940- भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म 27 जुलाई 1940 को हुआ।
1944- हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का निधन 27 जुलाई 1944 को हुआ।
1970- आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का निधन 27 जुलाई 1970 को हुआ।
1982- प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा 27 जुलाई 1982 में हुई।
1987- भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का निधन 27 जुलाई 1987 को हुआ।
1987- आज ही के दिन 27 जुलाई 1987 को खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
1992- फिल्म शोले के प्रसिद्ध अभिनेता गब्बर अमजद ख़ान का निधन 27 जुलाई 1992 को हुआ।
1994- भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा ने 27 जुलाई 1994 में विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2006- भारत के जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का निधन 27 जुलाई 2006 को हुआ।
2015- भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 को हुआ।
2016- भारत के जाने माने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन 27 जुलाई 2016 को हुआ।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
27 July History: The Foundation Day of the Central Reserve Police Force (CRPF) is celebrated every year in India on 27 July as the Central Armed Police Force came into existence on this day in 1939.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+