World Theatre Day 2025: हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए इतिहास एवं महत्व

World Theatre Day 2025 Theme: विश्व भर में हर दिन कई विशेष दिन मनाए जाते हैं। इन विशेष दिनों के अवसर पर कई कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन कर इन दिनों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। ऐसा ही एक विशेष दिन है विश्व रंगमंच दिवस।

जानिए क्या है विश्व रंगमंच दिवस पर कला, संस्कृति और अभिव्यक्ति का उत्सव

विश्व रंगमंच दिवस हर साल 27 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन रंगमंच यानी थिएटर और उसकी अभिव्यक्तियों का जश्न मनाने के लिए विशेष रूप से विश्व भर में धूमधाम से मनाया जाता है। रंगमंच मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करने और सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक मुद्दों को दर्शाने का एक प्रमुख माध्यम है।

विश्व रंगमंच दिवस क्या है?

विश्व रंगमंच दिवस के दिन का उद्देश्य रंगमंच के महत्व को समझना और उसकी कला को प्रोत्साहित करना है। यह न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि सामाजिक बदलाव का भी एक सशक्त माध्यम है। जिन लोगों को थिएटर या रंगमंच के बारे में विशेष जानकारी नहीं है, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि रंगमंच एक प्राचीन कला है जो विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं का अभिन्न हिस्सा रही है।

वर्ल्ड थिएटर डे कब और क्यों मनाया जाता है?

विश्व रंगमंच दिवस या वर्ल्ड थिएटर डे की शुरुआत इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (ITI) द्वारा 1961 में की गई थी। इस दिन का मुख्य उद्देश्य रंगमंच की अहमियत को समझना और उसकी व्यापकता को सभी के समक्ष लाना है। हर साल एक विशेष थीम के साथ यह दिवस मनाया जाता है और विश्व भर के कलाकार, नाट्यकर्मी, और रंगमंच प्रेमी 27 मार्च के दिन इस विशेष दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन कई देशों में नाटकों का मंचन होता है, और थिएटर जगत से जुड़े महान कलाकारों द्वारा संदेश दिए जाते हैं। रंगमंच कला के जरिये समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को जोड़ने का काम करता है। विश्व रंगमंच दिवस के माध्यम से इस कला के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रसार किया जाता है।

विश्व रंगमंच दिवस इतिहास क्या है?

दुनिया भर के लोगों में रंगमंच या थिएटर कला को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बता दें कि विश्व रंगमंच दिवस को मनाए जाने की शुरुआत पहली बार 1961 में हुई। 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (ITI) द्वारा विश्व रंगमंच दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के बाद पहली बार विश्व रंगमंच दिवस 27 मार्च 1962 में मनाया जाया था। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य कला को बढ़ावा देना है। इसके अलावा विश्व रंगमंच दिवस के दिन सांस्कृतिक विविधता को बनाए रखने और समाज में थिएटर की भूमिका को मजबूत करने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

विश्व रंगमंच दिवस 2025 थीम क्या है?

हर साल विश्व रंगमंच दिवस किसी विशेष थीम के आधार पर मनाया जाता है। हालांकि इस साल विश्व रंगमंच दिवस 2025 थीम का निर्धारण नहीं किया गया है। आधिकारिक रूप से विश्व रंगमंच दिवस 2025 थीम निर्धारण के बाद इस लेख को अपडेट किया जाएगा।

वर्ल्ड थिएटर डे का उद्देश्य क्या है?

रंगमंच हमारे समाज का आईना होता है। यह समाज की सच्चाइयों को मंच पर दिखाकर हमें सोचने और जागरूक होने के लिए प्रेरित करता है। रंगमंच की कला न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह समाज में सुधार और बदलाव लाने का सशक्त माध्यम भी है। इस दिन दुनिया भर के थिएटर कलाकार अपने विचार और अनुभव साझा करते हैं। कई नाटकों का आयोजन किया जाता है और थिएटर के माध्यम से जीवन के विविध पहलुओं पर विचार-विमर्श होता है।

FAQs
विश्व रंगमंच दिवस कब है और क्यों मनाया जाता है?

विश्व रंगमंच दिवस हर साल 27 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन रंगमंच और नाट्य कला को प्रोत्साहित करने, समाज में उनके महत्व को उजागर करने और थिएटर से जुड़े कलाकारों को सम्मान देने के लिए समर्पित है।

वर्ल्ड थिएटर डे 2025 थीम क्या है?

हर साल इस दिन की एक अलग थीम होती है, जो थिएटर की विभिन्न भूमिकाओं और उसकी ताकत पर प्रकाश डालती है। 2025 की थीम को जल्द ही घोषित किया जाएगा।

विश्व रंगमंच दिवस इतिहास क्या है?

1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (ITI) ने इस दिवस की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य दुनिया भर में थिएटर के महत्व को पहचान दिलाना और इसे प्रोत्साहित करना था।

विश्व रंगमंच दिवस महत्त्व क्या है?

वर्ल्ड थिएटर डे हमें इस कला के महत्व को समझने और उसके संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रेरित करता है। यह दिन कलाकारों, दर्शकों और समाज को रंगमंच के माध्यम से जोड़ने का काम करता है।

वर्ल्ड थिएटर डे पर क्या कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं?

हर साल एक प्रसिद्ध नाटककार, निर्देशक, अभिनेता या थिएटर विशेषज्ञ द्वारा थिएटर की महत्ता पर एक विशेष संदेश दिया जाता है। यह संदेश दुनिया भर के थिएटर संस्थानों, कलाकारों और थिएटर प्रेमियों तक पहुंचाया जाता है। इस दिन विभिन्न ड्रामा, प्ले और स्ट्रीट थिएटर का आयोजन किया जाता है। 

CareerIndia Career & Education
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
When will World Theatre Day 2025 be celebrated? Know the history, importance, theme and reason for celebrating this day. Read all the important information related to World Theatre Day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+