When is Shaheed Diwas: 30 जनवरी को शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है? और कब-कब मनाया जाता है?

When is Shaheed Diwas 2025: देश के लिए बलिदान देने वाले महान नायक के सम्मान में शहीद दिवस मनाया जाता है। भारत में हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की मृत्यू हुई थी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है।

शहीद दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

गौरतलब हो कि भारत में 5 अलग-अलग दिवसों पर शहीद दिवस मनाया जाता है, जिनमें से 30 जनवरी एक है। शहीद दिवस के दिन उन सभी वीर शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। भारत में 30 जनवरी के अलावा, 23 मार्च को भी शहीद दिवस मनाया जाता है। इस लेख के माध्यम से सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि 30 जनवरी को शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि भारत में कब-कब और क्यों शहीद दिवस मनाया जाता है?

30 जनवरी को शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है?

महात्मा गांधी को लोग 'राष्ट्रपिता', 'बापू' कह कर संबोधित करते थें। उनका योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य रहा। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। तब से यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के करोड़ों लोगों के लिए बापू का बलिदान एक महान बलिदान है।

शहीद दिवस का उद्देश्य क्या है?

शहीद दिवस का उद्देश्य उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया और यह हमें हमारे कर्तव्यों और देशभक्ति की भावना को याद दिलाता है। 30 जनवरी को शहीद दिवस महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाई जाती है। इस दिन राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य बड़े नेता जाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही देशभर में कई स्थानों पर शहीदों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शहीद दिवस का महत्व सभी उन वीर सेनानियों को सम्मान देना है, जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने जीवन की आहुति दी।

भारत में शहीद दिवस कब-कब और क्यों मनाया जाता है?

शहीद दिवस भारत में हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। गौरतलब हो कि 30 जनवरी 1948 में को बिड़ला हाउस में आयोजित शाम की प्रार्थना के बीच नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसलिए खास रूप से 30 जनवरी को शहीद दिवस के दिन उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।

शहीद दिवस की तिथियां

भारत में मुख्य रूप से दो तिथियों को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली तिथि 30 जनवरी है। इस दिन को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। भारत में शहीद दिवस की दूसरी तिथि 23 मार्च है। इस दिन महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। यह देश के लिए परम बलिदान था, इसलिए इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इन वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे।

शहीद दिवस 2025 थीम क्या है

शहीद दिवस की थीम हर साल विभिन्न होती है। यह देशभक्ति, शांति, अहिंसा, और स्वतंत्रता के मूल्यों पर केंद्रित होती है। इस दिन का उद्देश्य देशवासियों को प्रेरित करना होता है कि वे शहीदों के आदर्शों का पालन करें और देश के विकास में योगदान दें। शहीद दिवस का मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को न भूलें और उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की सेवा करें।

Shaheed Diwas 2025 शहीद दिवस का इतिहास

30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या के बाद भारत सरकार ने इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों पर चलते हुए अहम योगदान दिया। उनके आदर्शों और बलिदानों को सम्मानित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

दूसरी ओर 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इन महान स्वतंत्रता सेनानी और वीरों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश की स्वतंत्रता के लिए आखिरी सांस तक लड़ते रहे। इस दिन को भी भारत में शहीद दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त है।

30 January Martyrs Day 2025 शहीद दिवस का महत्व

शहीद दिवस हमें यह याद दिलाता है कि देश की आजादी के लिए कितने वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। महात्मा गांधी और अन्य शहीदों का बलिदान हमें प्रेरित करता है कि हम अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाएं और इसे एक बेहतर स्थान बनाएं। इस दिन पर देश भर में श्रद्धांजलि सभाएं, भाषण और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोग शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Shaheed Diwas 2025: Know the date, history, significance, and theme of Martyrs' Day. Find out why we celebrate Shaheed Diwas in India. Details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+