Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti 2022: जानिए नेहरू के जीवन के कुछ ज्ञात-अज्ञात तथ्यों के बारे में

इस साल (2022) भारत पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133 वीं जयंती मनाने जा रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में हुआ था। वह एक राष्ट्रवादी, धर्मनिरपेक्ष मानवतावादी, समाजिक लोकतंत्रवादी और एक लेखक भी थें। भारत को स्वतंत्रता प्राप्त होने के बाद वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। स्वतंत्रता संग्राम और भारत के निर्माण के लिए उन्हें 1955 में भारत रत्न के सम्मानित किया गया था। वह भारत के लिए पूर्ण स्वतंत्रता चाहते थे और उसके लिए उन्होंने बहुत प्रयास भी किये और प्राप्त भी की। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत अधिक प्रेम था। स्वतंत्रता के बाद 1954 में जब भारत में उनके जन्मदिन को मनाया जा रहा था तब दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में करीब 50,000 बच्चे उनका जन्मदिन मनाने के लिए उपस्थित हुए थें। वह बच्चों को आने वाले भारत का भविष्य बताया करते थें। उनके इसी व्यवहार और बच्चों के लिए उनके लगाव के कारण उन्हें चाचा नेहरू की उपधि प्राप्त हुई। आइए पंडित नेहरू की 133 वीं जयंती पर उनके जीवन से जुड़े कुछ ज्ञात-अज्ञात तथ्यों के बारे में जाने-

Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti 2022: जानिए नेहरू के जीवन के कुछ ज्ञात-अज्ञात तथ्यों के बारे में

नेहरू के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

1). पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूप रानी था।

2). 16 साल तक उन्होंने अपनी शिक्षा होम ट्यूटर्स और निजी गवर्नेंस द्वारा प्राप्त की।

3). नेहरू ने 1907 में ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज में प्राकृतिक विज्ञान (नेचुरल साइंस) में प्रवेश लिया और 1910 में अपनी डिग्री पूरी की।

4). प्राकृतिक विज्ञान में डिग्री पूरी करने के बाद वह लंदन गए और वहां से इनर टेंपल इन से लॉ की डिग्री प्राप्त की।

5). लॉ पूरी करने के बाद नेहरू 1912 में भारत लौटे और यहां इलाहाबाह में उच्च न्यायालय में वकील के तौर पर नामांकित हुए।

6). वर्ष 1927 में नेहरू जी ही थें जिन्होंने पूर्ण राष्ट्रीय स्वतंत्रता का विचार दिया था।

7). वर्ष 1929 में नेहरू जी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद नेहरू ने भारत की पूर्ण स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

8). उसी साल दिसंबर में नेहरू नें लाहौर में विशाल जनसभा और स्वयंसेवकों के सामने भारतीय ध्वज तिरंगा फहराया।

9). 1934 से 1935 के दौरान वह जेल में थें जहां उन्होंने अपनी आत्मकथा लिखी थी। जिसका नाम "स्वतंत्रता की ओर" था। जो 1936 में यूएस में प्रकाशित की गई थी।

10). भारत की स्वतंत्रता के इस लड़ाई में नेहरू जी 9 बार जेल की सजा हुई। उनके जीवन काल में कुल जेल की अवधि की बात करें तो पता चलता है कि उन्हें अपने जीवन काल के कुल 3259 दिन जेल में व्यतीत किए हैं।

11). स्वतंत्रता के बाद नेहरू जी की हत्या के चार प्रयास किये गये थे। जिसमें सबसे पहला प्रयास भारत-पाक विभाजने के समय किया गया था। अन्य तीन प्रायस क्रमशः 1955, 1956 और 1961 में किये गए थें।

12). 27 मई 1964 में दिल का दौरा पड़ने के कारण नेहरू जी का निधन हुआ था।

13). जवाहर लाल नेहरू को 1950 से 1955 के बीच 11 बार नोबल पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा चुका है।

14). नेहरू जी को आधुनिक भारत का वास्तुकार कहा जाता है।

15). नेहरू जी एक प्रसिद्ध लेखक थें। उन्होंने जेल के अपने समय के दौरान लेटर फ्रॉम फादर टू हिज डॉटर लिखी जिसका प्रकाशन 1929 में हुआ। अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी जिसे 1936 में प्रकाशित किया गया और द डिस्कवरी ऑफ इंडिया का प्रकाशन 1946 में किया गया था।

16). उनकी जयंती भारत में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

Children's Day Quotes 2022: बाल दिवस पर शेयर करें नेहरू जी द्वारा दिए कोट्सChildren's Day Quotes 2022: बाल दिवस पर शेयर करें नेहरू जी द्वारा दिए कोट्स

Children's Day Quotes 2022: बाल दिवस पर शेयर करें विश्व की महान हस्तियों के कोट्सChildren's Day Quotes 2022: बाल दिवस पर शेयर करें विश्व की महान हस्तियों के कोट्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
This year India is going to celebrate the 133rd birth anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru. Pandit Jawaharlal Nehru was born on 14 November 1889. He was also a nationalist, secular humanist, social democrat and a writer. He became the first Prime Minister of India after India gained independence. He was awarded the Bharat Ratna in 1955 for the freedom struggle and the making of India. He considered children as the future of India. Due to his behavior and his love for children, he got the title of Chacha Nehru. Let us know about some known and unknown facts related to the life of Pandit Nehru on his 133rd birth anniversary.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X