Narmada Jayanti 2025: नर्मदा जयंती कब और क्यों मनाई जाती है? जानिए तिथि, इतिहास, महत्व क्या है?

Narmada Jayanti 2025: भारत में नदियों की पूजा की जाती है। यहां हर नदीं को मां या देवी के स्वरूप में पूजा जाता है। इसी तर्ज पर भारत में गंगा, यमुना और सरस्वती के अलावा एक और नदी है जिसे बड़े ही मान्यताओं के साथ पूजा जाता है। यह नदी है नर्मदा नदी। नर्मदा नदी को पूजे जाने के क्रम में हर साल नर्मदा जयंती माघ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है।

नर्मदा जयंती कब और क्यों मनाई जाती है? जानिए तिथि, इतिहास, महत्व क्या है?

इस दिन मां नर्मदा नदी की पूजा की जाती है। नर्मदा नदी को हिंदू धर्म में पवित्र और जीवनदायिनी माना जाता है। नर्मदा नदी भारत की पवित्र नदियों में से एक है। यह मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के हिस्सों से होकर बहती है। नर्मदा नदी का जिक्र कई हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नर्मदा नदी का जल पापों से मुक्ति दिलाता है।

सरल शब्दों में कहें तो लोग मानते हैं कि नर्मदा नदीं में स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इससे मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। नर्मदा जयंती के दिन भक्तजन और श्रद्धालु मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन को त्योहार के रूप में मनाया जाता है और नदी के किनारे विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।

नर्मदा जयंती का महत्व केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही जुड़ी हुआ नहीं है। नर्मदा नदी का महत्व हमारे पर्यावरणीय और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी कई अधिक है। नर्मदा नदी से जुड़ी कहानियों का उल्लेख कई पुराणों और धर्मग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है। इनमें नदी को पवित्रता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक माना गया है। इस दिन लोग नर्मदा नदी के तट पर दीपदान करते हैं और मां नर्मदा से अपने जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना करते हैं। नर्मदा जयंती 2025 में भक्तों के लिए एक विशेष दिन के रूप में मनाई जाएगी, जहां भव्य पूजा कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

कब मनाई जाती है नर्मदा जयंती?

नर्मदा जयंती विशेष तिथि को मनाई जाती है। नर्मदा जयंती 2025, 6 फरवरी को मनाई जाएगी।

क्यों मनाते हैं नर्मदा जयंती 2025?

नर्मदा जयंती मां नर्मदा की उत्पत्ति और उनके महत्व को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां नर्मदा का धरती पर अवतरण हुआ था। नर्मदा नदी के पानी को अत्यंत पवित्र माना जाता है और कहा जाता है कि नदी का जल आध्यात्मिक रूप से शुद्धिकरण और मोक्ष प्रदान करता है।

नर्मदा जयंती का इतिहास क्या है?

नर्मदा नदी का धार्मिक महत्व बहुत पुराना है। इसका उल्लेख प्राचीन वेदों, पुराणों और महाकाव्यों में मिलता है। हिन्दू धर्म में नर्मदा को गंगा से भी अधिक पवित्र माना गया है। मान्यता है कि नर्मदा के दर्शन मात्र से पापों से मुक्ति मिलती है। कई साधु-संत नर्मदा परिक्रमा करते हैं जो लगभग 2600 किलोमीटर की यात्रा है। नर्मदा जयंती के अवसर पर नदी के तट पर भव्य दीपदान, हवन, भजन-कीर्तन और गंगा आरती का आयोजन होता है। श्रद्धालु नर्मदा स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Narmada Jayanti 2025: Know the date, history, and significance of Narmada Jayanti. Find out why Narmada Jayanti is celebrated and its spiritual importance in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+