Lala Lajpat Rai Speech: पंजाब केसरी लाला लाजपत राय पर भाषण कैसे लिखें?

Lala Lajpat Rai Jayanti 2025: आज स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जन्म जयंती है। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण था। लाला लाजपत राय को "पंजाब केसरी" और "लायन ऑफ पंजाब" के नाम से जाना जाता है। वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता थे। उनका जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था।

लाला लाजपत राय की जीवनी? लाला लाजपत राय पर भाषण कैसे लिखें?

लाला लाजपत राय ने अपने जीवन को देश के लिए समर्पित कर दिया और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी। उनके योगदान के कारण उन्हें "लाल-बाल-पाल" त्रिमूर्ति में शामिल किया गया। लाल-बाल-पाल यानी लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल। लाला लाजपत राय ने अपने जीवन में त्याग, देशभक्ति और देश सेवा को सर्वोपरि रखा। उनका योगदान अद्वितीय माना जाता है।

लाला लाजपत राय ने स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा दिया और शिक्षा, समाज सुधार और स्वतंत्रता आंदोलन के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साइमन कमीशन का विरोध करते समय उन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज हुआ, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उनके शब्द "मेरे शरीर पर पड़ी हर लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत में कील साबित होगी" आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।

आज लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर स्कूली छात्रों के लिए यह लेख विशेष रूप से तैयार की जा रही है। इस लेख में लाला लाजपत राय पर भाषण प्रारूप प्रस्तुत किए जा रहे हैं। यहां तीन अलग-अलग शब्दों में लाला लाजपत राय पर भाषण प्रस्तुत किया जा रहा है। इन्हें स्कूल के बच्चे अपनी कक्षाओं, समारोहों में आयोजित की जाने वाली लाला लाजपत राय पर भाषण प्रतियोगिताओं में उपयोग कर सकते हैं।

100 शब्दों में लाला लाजपत राय पर भाषण Lala Lajpat Rai Speech in hindi

नमस्कार मेरा नाम कुंदन आनंद है, मैं कक्षा 7वीं का छात्र हूं। मुझे खुशी हो रही है कि आज लाला लाजपत राय की जयंती पर मुझे कुछ कहने का अवसर मिला है। लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। उन्हें "पंजाब केसरी" और "लायन ऑफ पंजाब" के नाम से जाना जाता है। वह शिक्षा, समाज सुधार और स्वदेशी आंदोलन के समर्थक थे। उन्होंने देश सेवा के साथ ही साथ समाज सुधार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किये। खासतौर पर शिक्षा के क्षेत्र में समाज को शिक्षित करने के लिए उन्होंने कई जागरूकता अभियान चलाए। साइमन कमीशन का विरोध करते समय अंग्रेजों ने उन पर लाठीचार्ज किया। इससे उनकी मृत्यु हो गई। उनके बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को और अधिक प्रेरित किया। उनकी देशभक्ति और साहस हमें सदियों तक प्रेरणा रहेगी। इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपने भाषण को विराम देता हूं।

धन्यवाद।

200 शब्दों में लाला लाजपत राय पर भाषण Lala Lajpat Rai Speech in hindi

सुप्रभात। यहां उपस्थित प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षकगण और मेरे सभी सहपाठियों को मेरा नमस्कार। मेरा नाम आंचल श्रीवास्तव है, मैं कक्षा 8वीं की छात्रा हूं। मुझे अपार खुशी हो रही है कि आज लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर मुझे यहां आप सबके सामने लाला लाजपत राय के बारे में चंद शब्द कहने का अवसर प्राप्त हुआ है।

लाला लाजपत राय भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उनका जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था। उन्हें "पंजाब केसरी" और "लायन ऑफ पंजाब" के नाम से जाना जाता है। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में "लाल-बाल-पाल" की त्रिमूर्ति के सदस्य थे। त्रिमूर्ति या लाल-बाल-पाल यानी लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल।

देश प्रेमी लाला लाजपत राय ने स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा दिया और भारतीयों को विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने "द पंजाब नेशनल बैंक" और "द दयानंद एंग्लो-वैदिक स्कूल" की स्थापना की। लाहौर में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलनों की अगुवाई की। उन्होंने साइमन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व किया और साइमन गो बैक का नारा दिया। इस आंदोलन के दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

उनका बलिदान स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। उनके शब्द, "मेरे शरीर पर पड़ी हर लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत में कील साबित होगी," आज भी हमें प्रेरित करते हैं। लाला लाजपत राय की जयंती हमें उनके बलिदान को याद करने और देशभक्ति की भावना को जीवित रखने का अवसर देती है। हम सभी छात्रों को लाला लाजपत राय के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और निडर चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश सेवा के लिए उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

अपने इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपने भाषण को यहीं विराम देती हूं। आप सबका दिल से धन्यवाद।

300 शब्दों में लाला लाजपत राय पर भाषण Lala Lajpat Rai Speech in hindi

नमस्कार। आज हम सब यहां लाला लाजपत राय की 160वीं जन्म जयंती मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। मैं पल्लव भारद्वाज क्लास 9वीं का छात्र हूं। मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मुझे आप सबके समक्ष यहां लाला लाजपत राय पर कुछ बोलने का अवसर मिला है।

लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता, समाज सुधारक और प्रेरणास्त्रोत थे। उनका जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के एक छोटे से गांव धुडिके में हुआ था। उनके पिता शिक्षित और धर्मपरायण व्यक्ति थे। उन्होंने लाला लाजपत राय को बचपन से ही शिक्षा और नैतिकता का महत्व सिखाया।

लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में "लाल-बाल-पाल" की त्रिमूर्ति के प्रमुख सदस्य थे। त्रिमूर्ति अर्थात लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल। निरड देश प्रेमी लाला जी ने भारतीय समाज को आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान के लिए प्रेरित किया। वह स्वदेशी आंदोलन के प्रबल समर्थक थे और विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार करते थे।

लाला लाजपत राय की समाज सुधारक गतिविधियों में "दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल" और "पंजाब नेशनल बैंक" की स्थापना शामिल है। उन्होंने भारतीय युवाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व को समझाया। लाला लाजपत राय देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए कई प्रमुख आंदोलन में शामिल हुए और उनका नेतृत्व भी किया।

लाला लाजपत राय ने 1928 में साइमन कमीशन का पुरजोर तरीके से विरोध किया। उन्होंने साइमन गो बैक का नारा भी दिया। लाहौर में साइमन कमीशन के विरोध प्रदर्शन में भाग लेते समय अंग्रेजी पुलिस ने उन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, और 17 नवंबर 1928 को उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। उनकी अंतिम शब्द थे, "मेरे शरीर पर पड़ी हर लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत में कील साबित होगी।"

लाला लाजपत राय का बलिदान स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा देने वाला साबित हुआ। उनकी जयंती पर हमें उनकी शिक्षाओं और बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति और सेवा का संकल्प लेना चाहिए। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लाला लाजपत राय का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है। उनकी जयंती पर उनके योगदान को याद करना न केवल उन्हें श्रद्धांजलि है, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का अवसर भी है।

अब मैं अपने भाषण को यहीं विराम देता हूं। देशप्रेमी और महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

धन्यवाद।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Celebrate Lala Lajpat Rai Jayanti 2025 with inspiring speeches for school kids. Find 100, 200, and 300-word speeches in English and Hindi about the great freedom fighter Lala Lajpat Rai.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+