Haryana Board Syllabus 2021-22 Latest News: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 30 प्रतिशत सिलेबस को कम करने का निर्णय लिया है। कोरोनावायरस महामारी के कारण, राज्य सरकार ने एचबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 के लिए हरियाणा बोर्ड सिलेबस को 30% कम कर दिया है। जो छात्र हरियाणा बोर्ड माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ होंगे, वह बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी जारी डिटेल्ड नोटिस पढ़ें।

हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जगबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एचबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 के सिलेबस को पिछले साल की तरह इस साल भी 30 प्रतिशत कम कर दिया है। हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ होने वाले छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से संशोधित हरियाणा बोर्ड सिलेबस 2022 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने #COVID19 के कारण छात्रों की शिक्षा बाधित ना हो, इसलिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी कक्षा का पाठ्यक्रम 30% कम करने का निर्णय लिया है। नया पाठ्यक्रम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
नोटिस में कहा आगे कहा है गया है कि इस वर्ष कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण, राज्य के स्कूलों को पूरी तरह से नहीं खोला गया है, जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हुई है। इसके लिए छात्रों को आश्वस्त रहना चाहिए क्योंकि अगले वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र संशोधित हरियाणा बोर्ड पाठ्यक्रम 2021-22 के अनुसार तैयार किए जाएंगे।
बात दें कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को 16 जुलाई 2021 से फिर से खोलने की अनुमति दी थी, हालंकि राज्य के कई निजी स्कूलों ने अभी तक अपने स्कूलों को फिर से नहीं खोला है। हरियाणा के अलावा भारत के कई राज्यों में अभी स्कूल फिर से खोल दिए गया हैं। हरियाणा बोर्ड सिलेबस 2021-22 पर अधिक अपडेट के लिए एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।


Click it and Unblock the Notifications











