कौन है कौशल विजयवर्गीय, जिन्होंने JEE Main के दोनों सत्र में हासिल किए थे 100 स्कोर
जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा के रिजल्ट 29 अप्रैल 2023 को एनटीए द्वारा घोषित किए गया।
जेईई मेन सत्र 2 के रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स कि लिस्ट भी जारी की गई जिसमें एनटीए स्कोर 100 प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के नाम शामिल है।
जेईई मेन में परफेक्ट 100 का स्कोर प्राप्त कर कौशल विजयवर्गीय ने AIR 5वां स्थान हासिल की।
हैरान करने वाली बात ये है कि कौशल विजयवर्गीय ने जेईई सत्र 2 में ही नहीं बल्कि जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा में भी Perfect 100 का स्कोर प्राप्त किया था।
जहां सत्र 1 में उन्होंने 12वां स्थान प्राप्त किया था वहीं सत्र 2 की परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक में 5वां स्थान प्राप्त किया।
कौशल और उनका परिवार वैसे तो मध्य प्रदेश राजगढ़ बियोरा के रहने वाला है लेकिन फिलहाल वह अहमदाबद में रहते हैं।
कौशल अपने घर में अकेले नहीं है जो इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उनके बड़े भाई आईआईटी दिल्ली से एमटेक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
कुशल ने अपने सफर की बात करते हुए बताया कि हर दिन क्लास में मिले होमवर्क को वह बिना चुक पूरा किया करते थे।
कुशल ने तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए बताया कि - आप टॉपिक्स पर जितने अधिक संदेह दूर करेंगे, विषय पर आपकी पकड़ उतनी ही मजबूत होगी।
आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर रहे अपने भाई से प्रेरणा लेकर कौशल ने एलन में प्रवेश लिया। इसमें आगे बताते हुए कौशल ने कहा कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे।
उन्होंने कक्षा 10वीं में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे और केवीपीवाई एसए स्ट्रीम की अखिल भारतीय रैंक 16 हासिल की थी।
कौशल ने 2022 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड के पहले चरण, 2021 में फिजिक्स के पहले चरण और 2020 में मैथ्स ओलंपियाड के पहले चरण में भी सफलता हासिल की है।