BE और BTech में क्या अंतर है? कौनसी डिग्री है बेहतर करियर ऑप्शन
भारत में इंजीनियरिंग के दो रूप है BTech- बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और BE - बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग।
BE और BTech में अंतर जानने से पहले आपका ये जानना आवश्यक है कि इन दोनों में क्या समानताएं है। वो स्टोरी में आगे दी गई है -
BE और BTech कोर्स दोनों ही कक्षा 12वीं के बाद किया जा सकता है। BE, BTech दोनों ही चार साल के अंडरग्रेजुएट कोर्स है।
दोनों ही कोर्स में प्रवेश के लिए पीसीएम (फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स) विषय का ज्ञान आवश्यक है।
लेकिन कौनसी डिग्री आपके करियर के लिए फायदेमंद है और इन दोनों में क्या अंतर है, आइए जानते हैं...
BTech मुख्य तौर पर स्किल बेस्ड प्रोग्राम है। ये सैद्धान्तिक ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज पर अधिक फोसर करता है।
BE सैद्धान्तिक और फंडामेंटल ज्ञान पर अधिक फोकर सकता है। ये सिद्धांतो और अवधारणाओं पर केंद्रीत है।
BTech कोर्स में इंटर्नशिप को अधिक महत्व दिया जाता है, जबकि BE में इंटर्नशिप करना अनिवार्य नहीं है।
BE कोर्स थ्योरी विषय है, इसलिए इसे बार-बार अपडेट या बदला नहीं जाता है। वहीं BTech में प्रैक्टिकल नॉलेज के आधार पर पेशेवर कोर्स है, जो वास्तविक जीवन में सिखाए जाने वाले ज्ञान का उपयोग करता है।
BTech कोर्स की शिक्षा केवल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कोर्स ऑफर करने वाले संस्थानों द्वारा दी जाती है। यही कारण है कि ये डिग्री BTech कहलाती है।
ऐसे संस्थान जो कला, साइंस और अन्य संबंधित कोर्स ऑफर करते हैं वहां से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने पर BE की डिग्री प्राप्त की जाती है।