Varsha Kushwaha       Oct 15, 2023

JEE Main और JEE Advanced में क्या अंतर है?

इंजीनियरिंग  में अंडर ग्रेजुएट कोर्स करने के लिए जेईई परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होता है।

जेईई परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कराया जाता है।

हाल ही में एनटीए ने 2024 में आयोजित होने वाली जेईई परीक्षा की तिथियों की घोषणा की है।

जेईई परीक्षा दो प्रकार की होती है एक जेईई मेन और दूसरी जेईई एडवांस।

कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं में पढ़ रहे छात्र जो इंजीनियरिंग में जाना चाहते हैं उन्हें इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में जानना आवश्यक है।

जेईई मेन की परीक्षा का आयोजन NITs, IITs और अन्य राज्य और केंद्रीय वित्त पोषित इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है।

वहीं जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन केवल आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

जेईई मेन की परीक्षा देने के बाद जो उम्मीदवार आईआईटी संस्थान में प्रवेश प्राप्त करने का सपना देखते हैं वह आईआईटी एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं।

जेईई एडवांस में उनके प्रदर्शन और संस्थानों में उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाती है।