Varsha Kushwaha       May 04, 2023

JEE Main: ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करने वाले मृणाल श्रीकांत कौन है? क्या है उनका Success Mantra

Cloud Banner

JEE Main 2023 सत्र 2 की परीक्षा में 100 प्रतिशत का स्कोर प्राप्त कर मृणाल श्रीकांत बने टॉपर।

मृणाल श्रीकांत ने जेईई सत्र 2 में 300 में से 300 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की।

Cloud Banner

मृणाल श्रीकांत जेईई जनवरी सत्र की परीक्षा में भी शामिल थे और उस सत्र में उन्होंने 99.96 प्रसेंटाइल प्राप्त की थी। 

जेईई मेन की परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करने का उनका एक ही मंत्रा था "गलतियों को न दोहराने की कोशिश करें।"

Cloud Banner

मृणाल ने बताया कि उन्होंने मुख्य रूप से NCERT सिलेबस पर फोकस किया था और अंतिम समय में उन्हें बनाए गए नोट्स का रिवीजन किया था। 

उन्होंने अपनी तैयारी में हर सप्ताह होने वाले टेस्ट में किस कारण उनके अंक कम रहे उसका विश्लेषण किया। 

Cloud Banner

उस विश्लेषण के अनुसार उन्होंने पिछले टेस्ट में हुई गलतियों को सुधारा और गलतियों को न दोहराने की कोशिश की।

Cloud Banner

अब उनका लक्ष्य जेईई एडवांस अंडर 50 रैंक में शामिल होने का है, जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। 

Cloud Banner

मृणाल ने बताया कि वह आईआईटी मुबंई सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहते हैं। 

Cloud Banner

बता दें कि मृणाल नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, उन्होंने कक्षा 10वीं में 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।

Cloud Banner

इसके अलावा एनटीएसई, आरएमओ और केमिस्ट्री ओलंपियाड क्वालीफाइड हैं।  उन्होंने केवीपीवाई एसए स्ट्रीम में ऑल इंडिया रैंक 87 प्राप्त की है।