JEE Main 2023 टॉपर ध्रुव संजय जैन ने बताया सफलता का राज, दिया ये टिप्स
जेईई मेन्स में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के शहर का नाम रोशन करने वाले ध्रुव संजय जैन ने ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।
ध्रुव जनवरी में होने वाली जेईई परीक्षा में भी शामिल थे और सत्र 2 की परीक्षा में भी। उन्होंने दोनों सत्रों की परीक्षा में 100 प्रतिशत एनटीए स्कोर प्राप्त किया है।
जेईई मेन्स सत्र 2, 2023 की परीक्षा में उन्होंने 8वां स्थान प्राप्त किया है।
ध्रुव ने कक्षा 9वीं में ही फैसला ले लिया था कि वह इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करेंगे। लेकिन कक्षा 11वीं से उन्होंने विशेष रूप से इसकी तैयारी शुरू की।
वह कहते हैं कि उन्हें पता था कि भौतिकी और रसायन विज्ञान से बेहतर वे गणित में है। इसलिए उन्होंने परीक्षा के अंतिम दिनों में केमिस्ट्री पर अधिक ध्यान दिया।
ध्रुव ने आकाश बायजूस से जेईई की कोचिंग प्राप्त की और उनके द्वारा प्रदान सामग्री के अलावा मैंने NCERT का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि फिजिक्स और केमिस्ट्री से संबंधित कई प्रश्न सीधे-सीधे एनसाईआरटी की किताबों से थे।
अपनी परीक्षा तैयारी पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि अपने वह पिछले साल के टॉपर्स द्वारा लिखी किताबें पढ़ते थे, जिससे उन्हें तैयारी की रणनीति बनाने में आसानी हुई।
जेईई मेन्स की परीक्षा की तैयारी के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण है कि वह ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें।
तैयारी की टिप्स साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अपना लक्ष्य बनाएं और उसे छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ दे, इससे सभी पहलुओं का विश्लेषण करने में सहायता मिलेगी। क्योंकि "बड़ा लक्ष्य छोटे लक्ष्यों से बनता है।"
ध्रुव कहते हैं कि "धैर्य कुंजी है, हमेशा फोकस्ड रहें" क्योंकि "बड़ा लक्ष्य छोटे लक्ष्यों से बनता है।"
ध्रुव से जब पूछा गया कि उनकी प्रेरणा कौन है तो, उन्होंने बताया कहा कि उनके दादा जी उनकी प्रेरणा है और जेईई परीक्षा के दौरान उनके परिवार ने उन्हें बहुत स्पोर्ट किया है।
ध्रुव का अब मुख्य लक्ष्य जेईई एडवांस की परीक्षा में भी जेईई मेन्स के जैसा अच्छा प्रदर्शन करना है।