मीडिया इंडस्ट्री में करियर: कुछ अलग करने वालों के लिए यहां है भरपूर मौके

रचनात्मकता और चकाचौंध से भरी मीडिया इंडस्ट्री में करियर की कई बेहतरीन संभावनाएं मौजूद है। आज भारतीय मीडिया इंडस्ट्री लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है जिसके चलते इस इंडस्ट्री में कई जॉब उपलब्ध है।

By Sudhir

रचनात्मकता और चकाचौंध से भरी मीडिया इंडस्ट्री में करियर की कई बेहतरीन संभावनाएं मौजूद है। आज भारतीय मीडिया इंडस्ट्री लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है जिसके चलते इस इंडस्ट्री में लगातार प्रोफशनल्स की मांग बढ़ रही है। भारतीय मीडिया इंडस्ट्री हर साल 10.55% की दर से वृद्धि कर रही है जबकि पूरी दुनिया की मीडिया की ग्रोथ रेट सिर्फ 4.2% ही है। आज मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म जैसे प्रिंट, रेडियो, वेब, एंटरटेनमेंट, जनसंपर्क आदि में करियर के कई विकल्प मौजूद है। अगर आप भी लिखने के शौकिन है और अपनी रचनात्मकता से कुछ अलग करने का साहस रखते है तो आपका यहां स्वागत है। इस फिल्ड में करियर बनाने के लिए आपके पास पत्रकारिता या मास कम्यूनिकेशन की डिग्री होना जरूरी है। पत्रकारिता और मास कम्यूनिकेशन में डिग्री और डिप्लोमा के कई कोर्स उपलब्ध है। आप इनमें 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद कोई भी कोर्स कर सकते है।

पत्रकारिता और मास कम्यूनिकेशन के प्रमुख कोर्स-

पत्रकारिता और मास कम्यूनिकेशन के प्रमुख कोर्स-

Image Source

-बैचलर डिग्री इन मास कम्यूनिकेशन
-मास्टर डिग्री इन मास कम्यूनिकेशन
-पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन
-एमए इन जर्नलिज्म
-डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
-डिग्री/डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड पब्लिक रिलेशन
-पीजी डिप्लोमा इन मास मीडिया

पत्रकारिता और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के प्रमुख संस्थान-

पत्रकारिता और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के प्रमुख संस्थान-

Image Source

-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन, दिल्ली
-माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता व संचार विश्वविद्यालय, भोपाल
-एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म, चैन्नई
-मास मीडिया रिसर्च सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
-जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन, मुंबई
-सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन, पुणे
-दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली

कोर्स के बाद यहां मिलेगी जॉब-

कोर्स के बाद यहां मिलेगी जॉब-

Image Source

1.प्रिंट:-

प्रिंट मीडिया पत्रकारिता की सबसे पुरानी फिल्ड है लेकिन फिर भी भारत में ये पहले की तरह ही लोकप्रिय है। पूरे देश में लगभग 70 हजार समाचार पत्र और मैगजीन कई भाषाओं में प्रकाशित होते है। आप मैगजीन या अखबार किसी के लिए भी काम कर सकते है।

2.इलेक्ट्रॉनिक मीडिया:-

2.इलेक्ट्रॉनिक मीडिया:-

Image Source

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का दायरा हर साल बढ़ रहा है हर साल कोई न कोई नया चैनल अस्तित्व में आ रहा है। हमारे देश में हर भाषा में कई टेलीविजन चैनल मौजूद है। यहां पर हर साल कई नए प्रोफेशनल की जरूरत होती है।

3.वेब मीडिया:-

3.वेब मीडिया:-

Image Source

इंटरनेट और स्मार्टफोन ने पत्रकारिता का अंदाज ही बदल कर रख दिया है वेब मीडिया ने आम आदमी को प्लेटफॉर्म दिया है। हर साल सैकड़ो न्यज पोर्टल खुल रहे है जिनमें जॉब्स के कई मौके उपलब्ध है।

4.रेडियो:-

4.रेडियो:-

Image Source

प्राइवेट एफएम चैनल के आने से इस क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर उत्पन्न हुए है। अब हर बड़े शहर में आपको कई रेडियो चैनल सुनने को मिल जाएंगे। रेडियो के तीसरा फेज आने से इस फिल्ड में कई जॉब उपलब्ध हुए है।

5.पब्लिक रिलेशन:-

5.पब्लिक रिलेशन:-

Image Source

पब्लिक रिलेशन भी मीडिया इंडस्ट्री का ही हिस्सा है हालांकि यह पत्रकारिता से थोड़ा अलग जरूर है लेकिन इसकी पढ़ाई भी साथ में ही करवाई जाती है। अब हर कंपनी पब्लिक के बीच अपनी इमेज बनाने के लिए पब्लिक रिलेशन प्रोफेशन को हायर कर रही है। अगर आप पब्लिक रिलेशन में काम करना चाहते है तो आपको मास कम्यनिकेशन या पत्रकारिता के कोर्स के बाद आपको बिजनेस हाइउसेज, किसी पॉलिटिकल पर्सन, सेलेब्रिटी और पीआर एजेंसी में काम मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- 12वीं के बाद कोर्स चुनते समय रखे इन बातों का ख्याल

एजुकेशन, सरकारी नौकरी, कॉलेज और करियर से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए- सब्सक्राइब करें करियर इंडिया हिंदी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
रचनात्मकता और चकाचौंध से भरी मीडिया इंडस्ट्री में करियर की कई बेहतरीन संभावनाएं मौजूद है। भारतीय मीडिया इंडस्ट्री में पहले की अपेक्षा अब जॉब के कई मौके है। There are huge career opportunities in the media industry, which is full of creativity and shine. There are many opportunities in Indian media industry. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+