UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 अक्टूबर के अंत तक घोषित किया जायेगा।

उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी है। प्रदेश के सीएम ने त्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को यूपीपीबीपीबी कांस्टेबल रिजल्ट तैयार करने और इस महीने के अंत तक घोषित करने का निर्देश दिया है। यूपी कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, योगी आदित्यनाथ की निजी वेबसाइट और कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस संबंध में एक ट्वीट साझा किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक ट्वीट में लिखा है, "इस महीने के अंत तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी करें। रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, परीक्षाओं की शुचिता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी महाराज।"
यूपीपीबीपीबी कांस्टेबल लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा का पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त 2024 को आयोजित किया गया था। वहीं परीक्षा का दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित किया गया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई थी। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
यूपीपीबीपीबी यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 कैसे चेक करें
यूपीपीबीपीबी यूपी पुलिस कांस्टेबर परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये गये चरणों का पालन करें-
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
चरण 2: होम पेज पर दिए गए पुलिस कांस्टेबल परिणाम लिंक को खोलें
चरण 3: अपने खाते में लॉगिन करें।
चरण 4: आवश्यक विवरण सबमिट करें
चरण 5: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 एक नए पेज पर खुलेगा।
चरण 6: अपना रिजल्ट चेक करें
चरण 7: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करें
चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











