UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिए के छात्रों के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 कल से यानी 24 फरवरी से 2025 से शुरू हो रही हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 9 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी।

यूपीएमएसपी हाई स्कूल, इंटरमीडिए परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र भाग लेने जा रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले प्रत्येक छात्र परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सही रणनीति भी अपना रहे हैं। कई बार छात्र परीक्षा के दौरान कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके नंबर कट सकते हैं। जैसे गलत प्रश्नों को हल करना, समय प्रबंधन में गड़बड़ी, उत्तर पुस्तिका में गलत जानकारी भरना, सही उत्तर लिखने में जल्दबाजी करना आदि। इन गलतियों से बचकर और कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए परीक्षा से पहले और दौरान सही रणनीति अपनाना जरूरी है। सही समय प्रबंधन, प्रश्नों को ध्यान से पढ़ना और उत्तर पुस्तिका में कोई गलती न करना आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि छोटी-छोटी गलतियों से उनके नंबर कटने की संभावना बढ़ सकती हैं।
कई बार गलत प्रश्नों का चयन, उत्तर शीट को सही तरीके से न भरना आदि कई ऐसी गलतियां हैं जो अच्छे प्रदर्शन में बाधा बन सकती हैं। इस लेख में हम आपको यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा 2025 में बचने योग्य सामान्य गलतियों और कुछ महत्वपूर्ण परीक्षा टिप्स के बारे में बता रहे हैं। इससे आपको बेहतर स्कोर करने में मदद मिलेगी।
UP Board Exam 2025 में इन 10 गलतियों से बचें
1. जल्दबाजी में प्रश्नों को गलत समझना एक बड़ी गलती हो सकती है। प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और फिर उत्तर दें।
2. परीक्षा में हर प्रश्न के लिए सीमित समय होता है। पहले आसान प्रश्न हल करें, फिर कठिन प्रश्नों पर ध्यान दें।
3. कई छात्र जल्दबाजी में OMR शीट या उत्तर पुस्तिका में गलत जानकारी भर देते हैं, जिससे नंबर कट सकते हैं।
4. अगर कोई प्रश्न कठिन लग रहा है, तो उस पर ज्यादा समय न बर्बाद करें। पहले बाकी प्रश्न हल करें और अंत में कठिन प्रश्नों पर लौटें।
5. कई छात्र समय बचाने के चक्कर में उत्तर अधूरा या गलत लिख देते हैं। उत्तर को स्पष्ट और क्रमबद्ध तरीके से लिखें।
6. घबराहट से आपका ध्यान भटक सकता है और उत्तर गलत हो सकते हैं। परीक्षा से पहले खुद को शांत रखें और सकारात्मक सोचें।
7. बड़े उत्तरों को लिखने से पहले उनका एक छोटा सा प्रारूप (रफ वर्क) तैयार करें, ताकि उत्तर स्पष्ट और सही ढंग से लिखा जा सके।
8. परीक्षा समाप्त होने से पहले अपने उत्तरों को दोबारा पढ़ें और किसी भी गलती को सुधारने का प्रयास करें।
9. परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें। कोई भी अनुचित साधन (cheating material) न लाएं, अन्यथा परीक्षा रद्द हो सकती है।
10. परीक्षा केंद्र पर समय से 30-40 मिनट पहले पहुंचें ताकि किसी भी अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
UPMSP Class 10, 12 Board Exam 2025 अच्छे अंक पाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
- परीक्षा से पहले सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रोजाना रिवीजन करें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉडल पेपर प्रैक्टिस सेट हल करें।
- स्मार्ट स्टडी अपनाएं ,टॉपिक्स को शॉर्ट नोट्स में लिखें और चार्ट्स व डायग्राम का उपयोग करें।
- सकारात्मक बहुत जरूरी है। आत्मविश्वास बनाए रखें और तनाव से बचें।
- परीक्षा में संतुलन बनाए रखें। हर प्रश्न पर सही ध्यान दें और पूरे प्रश्न पत्र को हल करने का प्रयास करें।


Click it and Unblock the Notifications











