UKSSSC ने निकाली ADO पदों पर भर्ती 2025, देखें आवेदन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक विकास अधिकारी (Assistant Development Officer - ADO) पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 71/2025 के अंतर्गत अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 45 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

UKSSSC ने निकाली ADO पदों पर भर्ती 2025, शीघ्र करें आवेदन

बता दें कि UKSSSC द्वारा आयोजित ADO भर्ती 2025, उत्तराखंड राज्य में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 16 अप्रैल 2025 से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2025 निर्धारित की गई है।

भर्ती विवरण – UKSSSC ADO भर्ती 2025

• पद का नाम: सहायक विकास अधिकारी (ADO)

• कुल पद: 45

• विज्ञापन संख्या: 71/2025

• आयोजन संस्था: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)

• आधिकारिक वेबसाइट: www.sssc.uk.gov.in

UKSSSC ADO भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

• ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 16 अप्रैल 2025

• आवेदन की अंतिम तिथि: 16 मई 2025

• शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16 मई 2025

• संशोधन तिथि: 17 मई से 21 मई 2025

• परीक्षा तिथि: 31 अगस्त 2025

• प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: अगस्त 2025

• परिणाम तिथि: परीक्षा होने के बाद सूचित किया जाएगा

UKSSSC ADO भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड

✦ शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्नलिखित में से किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए:

• कला (अर्थशास्त्र)

• वाणिज्य (B.Com)

• विज्ञान (कृषि)

साथ ही, कंप्यूटर संचालन का सामान्य ज्ञान भी अनिवार्य है।

✦ आयु सीमा (01 जुलाई 2025 तक)

• न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

• अधिकतम आयु: 42 वर्ष

• आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UKSSSC ADO भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

असिस्टेंट डेवलेपमेंट ऑफिसर के आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाएं।

चरण 2: “ऑनलाइन आवेदन” विकल्प पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर तथा ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।

चरण 3: व्यक्तिगत, शैक्षिक और आरक्षण से संबंधित विवरण भरें।

चरण 4: पासपोर्ट फोटो और हस्ताक्षर JPG फॉर्मेट में अपलोड करें।

चरण 5: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें (UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड)।

चरण 6: आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के उपयोग हेतु फॉर्म डाउनलोड करें।

नोट- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आधिकारिक वेबसाइट से नियमित अपडेट लेते रहें।

UKSSSC ADO भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क

• सामान्य / ओबीसी (उत्तराखंड): ₹300

• एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस (उत्तराखंड): ₹150

• पीडब्ल्यूडी (उत्तराखंड): ₹150

• अनाथ: शुल्क नहीं लगेगा

UKSSSC ADO भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया

एडीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी। जिमसें 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल होंगे। और फिर लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

टाई की स्थिति में: पहले उम्र देखी जाएगी, फिर नाम के वर्णानुक्रमानुसार चयन होगा।

UKSSSC ADO भर्ती 2025 से संबंधित अधिक जानकारी और अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission (UKSSSC) has released a notification under advertisement number 71/2025 for recruitment to Assistant Development Officer (ADO) posts. A total of 45 posts will be recruited under this recruitment drive.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+